VIDEO-निर्माणाधीन सेन्ट्रल लायब्रेरी पहुंचे कलेक्टर..लिया जायजा..जताया संतोष…कहा जल्द होगा उद्घाटन.. व्यापार विहार भी पहुंचे डॉ. मित्तर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर ने आज औचक निर्माणाधीन सेन्ट्ल लायब्रेरी का जायजा लेने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ मेयर रामशरण यादव, सभापति शेख नजरूद्दीन,कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय विशेष रूप से मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने आज मेयर,सभापति और निगम कमिश्नर के साथ निर्माणाधीन सेन्ट्रल लायब्रेरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर को निगम प्रशासन की तरफ से कमिश्नर ने एक एक कार्यों की वस्तुस्थिति से परिचय कराया। कलेक्टर ने भी जरूरी निर्देश दिए। साथ ही कुछ महत्वपूर्ण कार्यस्थल को लेकर आशंका जाहिर की। प्रभाकर पाण्डेय और साइट इंजीनियरों ने बताया कि सारी छोटी बड़ी खामियों को दूर कर लिया जाएगा। 

               कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ दोनों मंजिल का भ्रमण किया। कमिश्नर ने बारी बारी से प्रोजेक्ट के अनुसार बनाए गए कमरों की उपयोगिता को सामने रखा।

                               कलेक्टर ने पत्रकारों को बताया कि सेन्ट्रल लायब्रेरी का निर्माण कार्य काफी संतोष जनक है। उम्मीद है कि इसका निर्माण कार्य बहुत जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसके बाद लायब्रेरी की अन्य जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। संभाग का यह सबसे अत्याधुनिक लायब्रेरी होगी। इसका फायदा पठन पाठन में रूचि रखने वाले सभी आयु वर्गों को होगा। खासकर प्रतियोगित परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं के लिए सेन्ट्रल लायब्रेरी मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान कलेक्टर ने संकेत भी दिया कि प्रयास होगा कि लायब्रेरी का उद्घाटन प्रदेश के मुखिया के हाथों किया जाएगा। इसके लिए प्रयास भी किया जाएगा।

              बातचीत के बीच कलेक्टर ने बताया कि बिलासपुर में कुल चार इंग्लिश मीडियम स्कूल है। जल्द ही लिंगियाडीह का भी उन्नयन कार्य पूरा होगा। बाकी तीनों स्कूलों से बेहतर परिणाम आ रहे है। आने वाले समय इन स्कूलों से बिलासपुर का नाम रोशन होगा।

               सेन्ट्रल लायब्रेरी निर्माण कार्यों का जायजा लेने के बाद कलेक्टर सीधे व्यापार बिहार पहुंचे। इस दौरान भी कमिश्नर, मेयर और सभापति मौजूद थे। इसके अलावा निगम कर्मचारी भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने इस दौरान कुण्ड निर्माण के साथ भक्तों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बनायी गयी कुटिया को देखकर खुशी जाहिर की।

                  कलेक्टर ने कहा कि हमें खुशी है कि हमारे शहर मे बड़ा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में शा्मिल होने देश विदेश से लोग शामिल होने आएंगे।

close