कलेक्टर-सीईओ ने किया कोचवाही गौठान का किया मुआयना

Shri Mi
1 Min Read

नारायणपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जमीनी हकीकत का जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री देवेश ध्रुव आज कोचवाही गौठान पहुँचे। गौठान में पहुंचकर उन्होंने वहां की व्यवस्था और महिला समूहों द्वारा संचालित आयमूलक गतिविधियों का मुआयना किया। महिला समूह द्वारा अभी कोचवाही गौठान में पेवर ब्लाक निर्माण, फेंसिंग तार निर्माण एवं मुर्गीपालन का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने महिला समूह की आजीविका बढाने हेतु गौठान विस्तारित करने पर चर्चा कीे। उन्होंने महिला समूह हेतु बनाये जा रहे शेड, डेयरी शेड कार्य का निरीक्षण किया और जल्द से जल्द बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने कहा कि डेयरी शेड का कार्य पूर्ण कर गाय पालन और डेयरी हेतु समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाए। उन्होंने गौठान के खाली जगहों एवं तालाब के किनारों पर पर नेपियर घास लगाने के निर्देश दिए।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close