धान खरीदी-चेकपोस्ट से नदारद कर्मचारियों पर गिरी गाज,कलेक्टर ने थमाया कारण बताओ नोटिस

Shri Mi
2 Min Read

जशपुरनगर-कलेक्टर महादेव कावरे ने जिले की सीमा से लगे झारखंड एवं उड़ीसा राज्य के लगे सीमावर्ती चेकपोस्ट  का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विकासखंड दुलदुला के बंगुरकेला, सपघरा, मकरीबंधा चेकपोस्ट का निरीक्षण करते हुए अवैध धान परिवहन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने चेकपोस्ट पर  तैनात कर्मचारियों की जानकारी लेते हुए उपस्थिति पंजी का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों से नियमित रूप से डयूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सीमावर्ती चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरा लगाने जांच चैकी में कर्मचारियों को  रात्रि समय सतर्कता से होकर डयूटी करने की हिदायत दी।
ज्ञात हो कि इस वर्ष  धान की अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए 13 चेकपोस्ट निर्मित किये गए है। इन जांच चैकियों में धान की अवैध परिवहन को रोकने के लिए कड़े एहतिहात बरते जा रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

 कलेक्टर ने मुख्य सीमावर्ती मार्गों के अलावा जंगली पगडंडियों एवं खेतों के रास्तों पर भी कड़ी निगरानी बरतने एवं कर्मचारियों को तैनात करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने प्रशासनिक टीम द्वारा लगातार छापे की कार्यवाही भी जारी है। कलेक्टर ने चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियों को सूचना तंत्र को सक्रिय करने अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों  तथा अवैध धान तस्करी करने वाले वाहनों की गोपनीय जानकारी  जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान  बंगुरकेला चेकपोस्ट में अपनी ड्यूटी से नदारद मिलने वाले कर्मचारियों पर  नाराजगी व्यक्त करते हुए नम्रता अग्रवाल पर्यवेक्षक महिला बाल विकास विभाग पर कार्यवाही करने एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री एस.एस. नरवरिया को कारण बताओ नोटिश जारी करने के निर्देश दिए है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close