कलेक्टर ने थमा दिया सीईओ को नोटिस..सचिव को भी किया तलब..पूछा..बताएं जिम्मेदार कौन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बलौदाबजार-भाटापारा—योजना क्रियान्यवयन समेत अन्य मुद्दों को लेकर निरीक्षण पर निकले कलेक्टर डोमन सिंह ने  भारी लापवाही को लेकर नाराजगी जाहिर की है। योजना क्रियान्यवन में हुई लापरवाही को कलेक्टर ने जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी और सचिव को नोटिस थमाया है। कलेक्टर ने अधिकारी और सचिव से हिसाब किताब भी मांगा है।
 
        पिछले दिनों बलौदाबाजार भाटापारा कलेक्टर डोमन सिंह योजनाओं के क्रियान्यवन को लेकर पतासाजी करने भाटापारा विकासखंड दौरा पर निकले। डोमन सिंह ने गौठान, चौपाल कार्यक्रम के सम्बंध में  ग्राम कडार  और पथरिया का आकास्मिक जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में बरती जा रही  लापरवाही को लेकर जमकर नाराजगी जाहिर किया।
 
                 अधिकारियों के काम काज से असंतुष्ट कलेक्टर डोमन सिंह ने जनपद पंचायत सीईओ चन्द्रशेखर पात्रे और ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कलेक्टर ने मौके पर पाया कि दोनों स्थानों में पिछले 10 दिनों से गोबर खरीदी नहीं हो रही है। लापरवाही सामने आने पर उन्होंने तत्काल जनपद पंचायत सीईओ चन्द्रशेखर पात्रे को नोटिस जारी किया। साथ ही ग्राम पथरिया सचिव पुष्टक कुमार ध्रुव को भी कारण बताओं नोटिस जारी करने को कहा।
 
        निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डोमन सिंह ने  वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन, टांका की व्यवस्था, पशुओं की चारे की व्यवस्था, पीने की पानी, बाड़ी, चारागाह, वर्किंग शेड में स्थापित यूनिटों का जायजा लिया।  इस दौरान भाटापारा एसडीएम एवं अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
close