कलेक्टर कार्यालय स्टेशनरी चोर पकड़ाया..कुछ कागज बरामद..बाकी को आरोपी ने कूड़़े में फेंका

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सिविल लाइन पुलिस ने कलेक्टर जिला कार्यालय में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से शासकीय स्टेशनरी पेपरभी जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम सूरज साहू उर्फ नरेश साहू है। आरोपी चिंगराजपारा का रहने वाला है। 
 
                   पुलिस के अनुसार शिवाजी शिंदे ने 12 नवम्बर 2021 को सिविल लाइन पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट में लिपिक और स्टेशनरी शाखा का प्रभारी हैं। प्रपत्र स्टेशनरी शाखा कक्ष में रखा था। प्रपत्र शाखा के पीछे से खिड़की के सहारे आरोपी ने 8 नवम्बर से 12. नवम्बर के बीच चोरी को अंजाम दिया है।चोरी हुए प्रपत्र करीब करीब 50 हजार रूपयों से अधिक के है। चोर को रंगे हाथ पकड़ा भी गया लेकिन हाथ छुड़ाकर भागने में कामयाब रहा। 
 
         पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच पड़ताल की कार्रवाई की। इसी बीच मुखबिर से जानकारी मिली कि जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट से स्टेशनरी सामान चोरी का आरोपी तिलक नगर राम मंदिर के पास घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा गया।
 
         पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सूरज साहू बताया । उसने जुर्म भी कबूल किया। आरोपी के पास से स्टेशनरी सामान में कुल 117 स्टेशनरी पेपर जुमला बरामद किया। आरोपी ने बताया कि बाकी स्टेशनरी पेपर को फेंक दिया है। आरोपी सूरज साहू को विधिवत गिरफ्तार करन्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया।
close