शीतलहर-इस जिले के सभी स्कूलों में तीन दिन की छुट्टी का ऐलान

Shri Mi
2 Min Read

देश में कड़ाके की ठंड जारी है। हालांकि 20 जनवरी से इस ठंड में राहत मिलनी शुरू हो सकती है। एक पश्चिमी विक्षोभ के आज पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की संभावना है। वहीं एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 20 जनवरी को पश्चिमी हिमालय पहुंचेगा। जिसका असर मध्यप्रदेश सहित कई प्रदेशों में देखने को मिलेगा। इन दोनों पश्चिमी विक्षोभों के आने से मौसम का तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा, जिससे लोगों को गलन वाली ठंड से काफी राहत मिलेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए एक बार फिर से स्कूलों में अवकाश को बढ़ा दिया गया है। इसके लिए कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए हैं। 21 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखा जाएगा। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर द्वारा 19 से 21 जनवरी तक प्राथमिक स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। तापमान कम होने से छोटे बच्चों में ठंड का प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में 21 जनवरी तक छोटे बच्चों के सभी स्कूलों को बंद रखा जाएगा।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत नर्सरी से पांचवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश शासकीय, निजी, सीबीएसई स्कूलों में प्रभावी होगा। बता दें कि जिले में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। जिले में 5 डिग्री तक तापमान पहुंचने से ठंड का प्रभाव बढ़ गया है। इस कारण से कलेक्टर द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close