उत्साहित महिलाओं को लाख पालन से जोड़ने के लिए कलेक्टर ने कही बात

Shri Mi
2 Min Read

रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी)आज कलेक्टर श्याम धावड़े ने जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत विजयनगर में महिला समूहों द्वारा संचालित रागी की खेती का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला समूह द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए विभागीय अधिकारियों को उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करने को कहा। उन्होंने रागी के फसल को चराई से बचाने हेतु पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। ग्राम विजयनगर में 75 हेक्टेयर क्षेत्र में 18 स्व-सहायता समूह की 101 महिलाएं रागी की खेती कर रही है।समूह की महिलाओं ने उन्हें बताया कि पिछले वर्ष भी रागी की खेती की गई थी जिसे बीज निगम को बेचकर अच्छी आय प्राप्त हुई थीं। लाख पालन के लिए उपयुक्त पौधों की उपलब्धता तथा महिलाओं की मांग को देखते हुए कलेक्टर ने उन्हें लाख पालन से जोड़ने की बात कही।

कलेक्टर श्याम धावड़े ने इस क्षेत्र में डबरी तथा तालाबो में मछली पालन की जानकारी लेते हुए इनका गहरीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गहरीकरण से उच्च भूमि का पानी तालाबों में एकत्रित होने से जल संरक्षण होगा और मछलीपालन की क्षमता में भी वृद्धि होगी। इस अवसर पर उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं बी पी सतनामी,अनुविभागीय अधिकारी कृषि रामानुजगंज सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं समूह की महिलाएं उपस्थित थी

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close