Raigarh को मिलेट्स जिले के रूप में पहचान दिलाने का किया जा रहा काम-कलेक्टर सिन्हा

Shri Mi
4 Min Read

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में आज जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग रायगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में ‘मिलेट्स महोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन रामलीला मैदान रायगढ़ में किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित महापौर श्रीमती जानकी काटजू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मिलेट्स महोत्सव का उद्देश्य स्वास्थ्य के लिए लाभदायक मिलेट्स के व्यंजनों को आपके थाली तक पहुंचाना हैं, यही कारण है कि राज्य सरकार मोटे अनाजों के सेवन के लिए लोगों को विशेष रूप से प्रेरित कर रही है।उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए लोगों को मिलेट्स व्यंजनों का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल ने किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत मिलेट्स का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, यही कारण है कि मुख्यमंत्री द्वारा मिलेट्स के बने व्यंजनों को विशेष नामचीन लोगों को भेंट किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले का मिलेट्स प्रसिद्ध है, जिसका प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम के माध्यम से तारीफ की थी। वहीं कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मिलेट्स ऑन व्हील का शुभारंभ भी किया था।कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि मोटे अनाज को लोगों के खाने में शामिल करने के उद्देश्य से यह प्रयास किया जा रहा है। शासन की कोई भी योजना बिना लोगों के एवं सामूहिक भागीदारी से सफल नहीं होती, इसलिए इसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ को मिलेट्स जिले के रूप में पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने उन्होंने एग्रीकल्चर एवं केवीके, प्राइवेट एंटरप्रेन्योर, होटल एंड रेस्टोरेंट को कम समय में अपना मेन्यू डिसाइड करने एवं आयोजन में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा, आयुक्त नगर निगम संबित मिश्रा, उप संचालक कृषि अनिल वर्मा भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने मिलेट्स महोत्सव में लगे स्टालों का भ्रमण किया। साथ ही स्टालों में बने मिलेट्स व्यंजनों की जानकारी ली एवं उसका स्वाद भी चखे। इस दौरान कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र रायगढ़, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उद्यान विभाग, होटल ट्रिनिटी ग्रैंड, होटल जिंदल रेजेंसी, वीर ब्रेकर्स, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, सी-मार्ट, होटल अंश, गणगौर स्वीट्स, महिला बाल विकास, सैंडविच जक्शन, नारियल नेशन एंड टू ब्रदर्स बेकरी कैफे तथा शहर के प्रतिष्ठित होटल एवं रेस्टोरेंट के द्वारा मिलेट्स फूड के स्टॉल लगाए गए थे।

आयोजित मिलेट्स महोत्सव में प्रगतिशील कृषकों एवं विशेषज्ञों ने अपने कृषि के अनुभव एवं मिलेट्स फसलों के फायदे साझा किए एवं मिलेट्स से होने वाले स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन एवं लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। जिनके माध्यम से कृषकों एवं आम जनता में मिलेट्स (लघु धान्य फसलों) की खेती के लाभ एवं लघु धान फसलों के अनाज के उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के संबंध में जागरूक किया गया।

मिलेट्स महोत्सव में मिलेट्स की जागरूकता एवं जानकारी के लिए क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें टीम कुटकी-प्रथम, टीम रॉगी-द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर टीम चीला रही। इसी प्रकार बेस्ट स्टॉल के लिए होटल अंश इंटरनेशनल तथा दूसरे स्थान पर कविता देव की मिलेट्स स्टॉल रही। इस दौरान मिलेट्स महोत्सव में बेहतर योगदान देने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close