मण्डल,बोर्ड,नियुक्ति…सोशल मीडि़या में वायरल हुआ यह नाम…कांग्रेसी अल्पसंख्यक हैरान.आखिर कैसे लगाया जुगाड़

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—एक दिन पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य शासन के विभिन्न आयोगों, निगम, मण्डलों, बोर्ड और प्राधिकरणों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत अन्य रिक्त पदों के लिए नियुक्ति आदेश जारी किया है। युवा कांग्रेस नेता चित्रकांत श्रीवास को केश कला बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। सूची जारी होने के बाद नव नियुक्त मदरसा बोर्ड सदस्य शाहीद कुरैशी के नाम सामने आने के चर्चा का होना स्वभाविक है। लोगों के अलावा खासकर कांग्रेसियों के बीच जमकर कानाफूसी भी शुरू हो गयी है। आखिर शाहीद कुरैशी शख्स है कौन..। काफी खोजबीन के बाद जानकारी मिली कि शाहीद पेन्ड्रा के रहने वालें है।
 
                       मदरसा बोर्ड सदस्य सूची में शाहिद कुरैशी का नाम सामने आने के बाद लम्बे समय अपनी बारी का इंतजार कर रहे अल्पसंख्यक नेताओं का पारा भी चढ़ गया है। कुछ कांग्रेस अल्पसंख्यक नेताओं ने नाम नहीं छपाने की शर्त पर बताया कि कुरैशी भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं। फेसबुक में उनका भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ फोटो भी है। 
           
                               असंतुष्ट कांग्रेसियों ने बताया कि शाहिद कुरैशी के फेसबुक पर पूर्व मंत्री के साथ चुनाव कैनवासिंग का फोटो भी है। कमल वाला पटका गले में लटकाए हैं। पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जमकर मेहनत किया है।
 
                          सोशल मीडिया मे दिनभर के ट्रैंड और जानकारी के बाद लोगों को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर भाजपा का सक्रिय सदस्य मदरसा बोर्ड का सदस्य तक पहुंचा कैसे। कई कांग्रेसी इस बात को लेकर सदमें भी हैं कि उन्हें इंतजार का कोई फल नहीं मिला। जबकि उन्होंने कांग्रेस की सेवा में लम्बा समय दिया है। बहरहाल कांग्रेसियों के लिए अंजान शाहिद कुरैशी को लेकर खुद कांग्रेसी हैरान और परेशान है। और जानने का प्रयास कर रहे हैं किआखिर किसके कोटा से भाजपा के शाहीद कुरैशी को मदरसा बोर्ड का सदस्य बनाया गया है।
close