कमिश्नर धावड़े ने काष्ठ  शिल्पि पंडीराम से की मुलाकात,एम्पोरियम बनाने के निर्देश

Shri Mi
3 Min Read

 नारायणपुर- कमिश्नर बस्तर संभाग श्याम धावड़े ने आज अपने नारायणपुर प्रवास के  जिले के गढ़बेंगाल निवासी काष्ठशिल्पि श्री पंडीराम मंडावी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंडीराम से उनका हाल-चाल जाना और उनके द्वारा काष्ठशिल्प की सामग्री कब से तैयार की जा रही है, इसका विक्रय कहां करते है, इससे कितनी आमदनी होती है आदि की जानकारी ली। पंडीराम ने बताया कि वह काफी लंबे समय से लकड़ी की कलाकृतियां बनाते आ रहा है, जिसके लिए उसे राज्य स्तरीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है।  कमिश्नर श्री धावड़े ने पंडीराम मंडावी के लिए एक कार्यशाला और एम्पोरियम निर्मित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का संपूर्ण लाभ दिया जाये।  इस अवसर पर एसडीएम जितेन्द्र कुर्रे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर श्री घनश्याम जांगड़े उपस्थित थे। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

    कमिश्नर बस्तर संभाग श्री धाव़ड़े पहुंचे धान खरीदी केन्द्र बेनूर, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
    कमिश्नर बस्तर संभाग श्याम धावड़े ने आज अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान बेनूर धान उपार्जन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने धान खरीदी में की गयी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कमिश्नर ने धान खरीदी केंद्रों में पंजीकृत किसानों, केन्द्र अंतर्गत आने वाले ग्रामो की संख्या, खरीदी केन्द्र में उपलब्ध बारदाना, चबूतरा निर्माण के बारे में पूछा। इस दौरान कमिश्नर श्री धावड़े ने धान खरीदी केन्द्र में चबूतरों की उपलब्धता, कार्यालय कक्ष, आर्द्रतामापी यंत्र, तौल मशीन, पेयजल, विद्युत, तिरपाल आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। 

    कमिश्नर बेनूर स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

    कमिश्नर बस्तर संभाग श्री श्याम धावड़े ने आज अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेनूर का आकस्मिक निरीक्षण किया। कमिश्नर श्री धावड़े ने स्वास्थ्य केंद्र में आमजनों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने गंभीर और आकस्मिक चिकित्सा के लिए दिये जा रहे उपचार सेवाओं की जानकारी ली। कमिश्नर ने स्वास्थ्य केन्द्र में ईलाज के लिए भर्ती मरीजों से भी बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उन्हें दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पूछा। उन्होने अस्पताल में चल रही गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान कमिश्नर ने स्वास्थ्य केन्द्र के पुरूष वार्ड, महिला वार्ड, किचन सहित अन्य वार्डाे का निरीक्षण किया। 

    By Shri Mi
    Follow:
    पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
    close