पदयात्रा में जनता से संवाद…घर घर पहुंचे कांग्रेसी..ब्लाक अध्यक्ष ने बताया..हमरा तोड़ने में नहीं..जोड़ने में विश्वास

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— कन्याकुमारी टू कश्मीर राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा की तरह प्रदेश के कमोबेश सभी जिला और ब्लाक पर कांग्रेस नेता पदयात्रा कर जनता से संवाद कर रहे है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 37 में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला की अगुवाई में पदयात्रा कार्यक्रम को अंजाम दिया गया। इस दौरान अरविन्द शुक्ला समेत सभी युवा कांग्रेस नेताओं ने जनता से सीधा सवाद किया। घर घर दस्तक देकर मुख्यमंत्री और राहुल गांधी के संदेश को पहुंचा।
 
           ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला की अगुवाई में वार्ड क्रमांक 37 में सभी कांग्रेसी नेताओं ने जनता से संवाद किया। अरविन्द शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत के कोने कोने में भाईचारा का संदेश दे रहे हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर की भारत जोड़ो पदयात्रा कर देश को एकता की सूत्र में बांध रहे है। इसी क्रम में ब्लाक कांग्रेस 2 में युवा नेताओं ने पदयात्रा कर घर घर दस्तक दिया है।
 
                     पदयात्रा कर सभी कांग्रेस नेता एक एक व्यक्ति से संवाद कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को पेश कर रहे हैं। साथ ही केन्द्र सरकार की फिरकाफरस्त नीतियों से सतर्क रहने को कह रहे हैं। अरविन्द ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के दिशा निर्देश और जिला शहर कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में आयोजित पदयात्रा को लेकर जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा  है।
 
                  अरविन्द ने बताया कि भारत दुनिया का अनोखा और शांतिप्रिय देश है। विविधता ही हमारी विशेषता है। लोगों में तमाम मतभेद हो सकते हैं..लेकिन किसी में कभी भी मनभेद नहीं रहा है। हम राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की अखण्डता को लेकर पूरी तरह से सजग हैं। पदयात्रा के जरिए बताने का प्रयास कर रहे हैं कि हम अलग अलग भाषा धर्म के हो सकते हैं..लेकिन हमारा खून भारतीय है। हमें अपनी एकता और अखण्डता पर अभिमान है। 
 
                    केंद्र ने देश में नफरत के बीज बोने का कार्य किया है।,केन्द्र सरकार संप्रदायिक हिंसा को हवा दे रही है। भाजपा की मोदी सरकार की उद्योगपति प्रेम ने महंगाई को आसमान तक पहुंचा दिया है। समय आ गया है कि हम इन तमाम बातों का मुंहतोड़ जवाब दें। अरविन्द ने कहा  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। महत्वकांक्षी योजना स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की चर्चा पूरे देश में है । किसान खुशहाल है।
 
                            पदयात्रा में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, शमशेर मोहम्मद केटी,राजू खटीक, सोनू यादव,चंद्रप्रदीप बाचपाई,गणेश रजक,सुबोध केसरी,सुदेश दुबे साथी,जुगल गोयल, अनुराग पांडे,वैभव शुक्ला, काजू महाराज,राकेश देवांगन,आमीन मुगल ,पिंकी बत्रा,रेखा तांडी,राजीव रत्न सिंह, ओम कश्यप,राजकुमार बंजारे,विकास दुबे,विकास राव,मनीष यादव,मोनू यादव,शिवा महुरोलिया,लक्ष्मी नारायण जांगड़े,जितेंद्र खटीक,राजा ठाकुर,बंटी यादव की उपस्थिति रही ।
TAGGED: ,
close