डीएलएस कालेज के कम्प्यूटर चोर गिरफ्तार..स्टाफ की सामने आयी कारस्तानी..7 में 2 सेट बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-डीएलएस कालेज लायब्रेरी से चोरी गए दोनो कम्प्यूटर को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने कालेज से कम्प्यूटर पार करने वाले दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनो आरोपी कालेज के स्टाफ सदस्य हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 सरकन्डा पुलिस के अनुसार 9 जुलाई को डीएलएस कालेज का किसी ने सात सेट कम्प्यूटर को पार कर दिया है। मामले की शिकायत प्रभारी प्राचार्य प्रताप पाण्डेय ने  किया। उन्होने बताया कि लाकडाउन के कारण कम्प्यूटर का प्रयोग नहीं किया जा रहा था। प्राचार्य ने थाना को सीसीटीवी भी उपलब्ध कराया। 

              सीसीटीवी से जानकारी मिली कि सभी सात कम्प्यूटर कालेज लायब्रेरी अटेन्डेन्ट शुभम पाण्डेय और चपरासी शिवम् गौरहा तीसरे अज्ञात आरोपी के साथ  कम्प्यूटर को पार किया है। 

          सरकन्डा थानेदार जेपी गुप्ता ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम को रवाना किया गया। आरोपी शिवम् गौरहा ने कम्प्यूटर चोरी का अपराध कबूल किया। शिवम् ने बताया कि चोरी में मदद किए जाने पर शुभम् ने उसे एक हजार रूपए भी दिए। पुलिस ने रूपयों को बरामद किया।

                शिवम् से पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी शुभम पाण्डेय को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई। शुभम ने बताया कि उसने चोरी के दो कम्प्यूटर को अपने गांव बदरा थाना पथरिया में दीपक राजपूत को बीस हजार रूपयों में बेचा है। शुभम से पुलिस ने बीस हजार जब्त किए। साथ ही दीपक राजपूत के पास से दोनों कम्प्यूटर को भी बरामद किया गया। 

                          पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 457 और 380 का अपराध दर्ज किया। दोनों को न्यायालय के हवाले कर दिया गया है।

close