युवा कांग्रेस नेता गोपाल को नई जिम्मेदारी..सचिव बनाए जाने पर नेताओं ने दी बधाई..दुबे ने कहा.. उनके लिए राजनीति का अर्थ..पार्टी गाइड लाइन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष निर्देष पर बिलासपुर जिले के युवा कांग्रेस नेता गोपाल दुबे को प्रदेश युवा विंग में अहम जिम्मेदारी दी गयी है। गोपाल दुबे को संगठन में सचिव पद मनोनित किया गया है। बताते चलें कि तेज तर्रार युवा नेता गोपाल दुबे छात्र जीवन से ही जनहित के मुद्दे को लेकर लगातार सक्रिय रहे है। सचिव मनोनित होेने से पहले गोपाल दुबे जिला युवा कांग्रेस में महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे। विधानसभा चुनाव के दौरान गोपाल दुबे बेलतरा विधानसभा में युवाओं का नेतृत्व किया था। 
 
            छात्र जीवन से कांग्रेस की राजनीति में गहन रूचि रखने वाले युवा कांग्रेस नेता गोपाल दुबे को प्रदेश संगठन ने सचिव पद की जिम्मेदारी दी गयी है। जानकारी देते चलें कि गोपाल दुबे की पहचान छात्र जीवन से ही तेज तर्रार युवा नेताओं के रूप में ही रही है। छात्र जीवन की राजनैतिक उपलब्धियों को देखते हुए गोपाल को जिला युवा कांग्रेस मेंमहासचिव की जिम्मेदारी दी गयी। इसके बाद युवा संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर दुबे ने अपनी विशेष पहचान स्थापित किया।
 
                        विधानसभा चुनाव के दौरान गोपाल दुबे की सक्रियता को आला नेताओं ने जमकर सराहा। कयास लगाया जा रहा था कि गोपाल दुबे को संगठन में कहीं न कहीं अहम स्थान दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के विशेष निर्देश पर गोपाल दुबे को प्रदेश के युवा ब्रिगेड़ में जिला महासचिव से पदोन्नत कर सचिव बनाया गया है।
 
                 प्रदेश युवा ईकाई की तरफ से जारी सूची में बिलासपुर जिले से सिर्फ गोपाल दुबे को स्थान दिया गया है। गोपाल दुबे ने सचिव बनाए जाने पर संगठन और वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा साथियों के प्रति आभार जाहिर किया है। उन्होने कहा कि पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन करना ही उनका एक मात्र मंत्र है। आने वाले समय में संगठन जो भी आदेश देगा उसका पालन किया जाएगा।
 
             बताते चलें कि गोपाल दुबे की सचिव पद पर नियुक्ति  भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास, राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश प्रभारी संतोष कुलकुंडा, प्रदेश सहप्रभारी एकता ठाकुर की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद्र पाढ़ी ने किया है। गोपाल की नियुक्ति पर कांग्रेस के युवा नेताओं ने खुशी जाहिर की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close