अलोकतांत्रिक हथकंडे अपना रही कांग्रेस..अमर ने बताया..सरकार को नजर आ रही हार..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
जीपीएम—-कांग्रेस को मरवाही में अपनी हार नजर आ रही है। सरकार मरवाही को जीतने अलोकतांत्रिक कदम उठाने से भी परहेज नहीं कर रही है। यह बातें मरवाही में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कही। 
 
          भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और मरवाही विधानसभा उपचुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल ने कांग्रेस की रीति नीति पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि मरवाही में अब कांग्रेस को अपनी पराजय का भय सताने लगा है। कांग्रेस भयभीत है और अलोकतंत्रिक कदम उठाने को विवश है। कांग्रेस ने जिस तरह की प्रक्रिया पूरे चुनाव  में अपनाई है, इससे कांग्रेस को अपनी हार तयशुदा नज़र आ रही है। 
 
                  अमर अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस भयादोहन की राजनीति कर रही है।  भाजपा को प्रभावित करना चाहती है। लेकिन इन हथकंडों से कांग्रेस और प्रदेश सरकार को सफलता नहीं मिलने वाली है।
 
                               अमर ने मरवाही इलाके के विकास की गति थमने के लिये कौन जिम्मेदार है। इसका बात का खुलासा जनता जरूर  करेगी। अग्रवाल ने कहा कि जनता में विकास विरोधियों को लेकर आक्रोश है। वक्त आ गया है और जनता ऐसे लोगों को जरूर जवाब देगी। भाजपा सबके सम्मान के लिये सबके बीच और सबके साथ है। हमारी जीत निश्चित होगी।
 
                 चर्चा के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री, जिलाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल समेत पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
TAGGED: ,
close