5 मिनट का सांकेतिक चक्काजाम, महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस फिर उतरी सड़क पर

Chief Editor
4 Min Read


 बिलासपुर । महंगाई के खिलाफ सड़क पर कांग्रेस की हल्ला बोल मुहिम लगातार जारी है। इस सिलसिले में गुरुवार को कांग्रेस के लोगों ने शहर में प्रदर्शन कर आम लोगों को पेट्रोल – डीजल की महंगाई के बारे में बताया था।  जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने भाषण को सुना कर लोगों को तब और अब का फर्क बताने की कोशिश की गई। शुक्रवार को  बिलासपुर शहर के मेन रोड पर पांच जगह कांग्रेसियों ने सांकेतिक चक्का जाम किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

गुरुनानक चौक, महाराणा प्रताप चौक, मंगला चौक, सेंदरी और अपोलो चौक पर कांग्रेस के लोगों ने दोपहर ठीक बारह बजे से लेकर बारह बजकर पांच मिनट तक सांकेतिक चक्काजाम किया। इसके जरिए  आम लोगों को एक बार फिर पेट्रोल डीजल सहित रोजमर्रा की चीजों  की महंगाई के बारे में बताया गया। शहर से जुड़ने वाली प्रमुख सड़कों पर हुए चक्का जाम के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेसियों ने  जमकर नारेबाजी भी की। 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभयनारायण राय ने जानकारी दी है कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी बिलासपुर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी रेलवे के नेतृत्व में प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश सचिव महेश दुबे, पूर्व शहर अध्यक्ष एवं पार्षद रविन्द्र सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता लव्हात्रे, कोषाध्यक्ष नसीम खान की उपस्थिति में गुरूनानक चैक बिलासपुर में कांग्रेसजन इकट्ठा होकर नारेबाजी करते हुए ठीक दोपहर 12.00 बजे से 12.05 मिनट तक सांकेतिक चक्काजाम किया। कांग्रेसजनों ने चैक पर उपस्थिति नागरिकों से अपील की कि केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण डीजल, पेट्रोल, खाद्य तेल सहित सभी सामग्रियों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के लिए इस चक्काजाम में शामिल हो। इस चक्काजाम में बड़ी संख्या में नागरिकगण भी शामिल हुये। 5 मिनट के पश्चात् चक्काजाम समाप्त कर दिया गया और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई, डीजल पेट्रोल के दामाों को लेकर जनता को सच्चाई बताई गई।उक्त आंदोलन में एमआईसी सदस्य परदेशी राज, पार्षद इब्राहिम खान, ब्लाक कांग्रेस कमेटी रेलवे अध्यक्ष मोती थावरानी, बबीता दुबे, प्रतिमा सहारे, नीलम तिवारी, फरीदा बेगम, आरती ठाकुर, पूर्णिमा शर्मा, वहिदा खान, आलोक  शांतरा, शांता यादव, महेन्द्र यादव, विनोद यादव, राजा व्यास, कमलेश लव्हात्रे, राज बंजारे, विष्णु तिवारी, अल्ताफ कुरैशी, रेखेन्द्र तिवारी, इमरान खान, मो. अयुब, उमेश वर्मा, भजन सिंह गांधी, शेख जानीसार, करम गोरख, राजेश त्रिवेदी, राकेश भार्गव, कवलजीत सिंह चांवला, राजू पप्पू, जोगेन्द्र गोयल, तिलक नेताम, किशोर भाई, अर्जुन गेमनानी, संतोष पाण्डेय, रमेश खत्री, साहिल खत्री आदि उपस्थित थे।सभा को रविन्द्र सिंह, महेश दुबे, नसीम खान, अनिता लव्हात्रे, अब्दुल, परदेशी राज ने संबोधित किया, संचालन अभय नारायण राय एवं आभार मोती थावरानी ने प्रकट किया।

बढ़ती हुई महंगाई जैसे आम लोगों से जुड़े मुद्दे पर  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पार्टी के लोग सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिससे आम लोगों को इस बात का एहसास कराया जाएगी कांग्रेस पार्टी महंगाई जैसे मुद्दे पर लोगों के साथ खड़ी हुई है। पार्टी की इस मुहिम का लोगों पर कितना असर होगा यह आने वाले समय में ही पता लग सकेगा।

close