नेता प्रतिपक्ष निवास का करेंगे घेराव..जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय का एलान..करेंगे बेजुबान प्रदर्शन.. रेल रोको आंदोलन के लिए मांगा जाएगा समर्थन..

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—-जिला कांग्रेस नेता विजय केशरवानी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष को पत्र लिखा है। केशरवानी ने पत्र के माध्यम से धरमलाल कौशिक से जवाब भी मांगा है।  26 मई को बिल्हा स्थित निवास का घेराव का एलान भी किया है। विजय केशरवानी ने कहा कि बेजुबान प्रदर्शन के माध्यम से धरमलाल कौशिक अकारण रेल स्टापेज बन्द किए जाने का जवाब भी मांगा जाएगा। 
 
                   जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को पत्र लिखकर बिल्हा स्थित निवास का घेराव किए जाने का एलान भी किया है।
            विजय केशरवानी ने बताया कि हमने पत्र के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष को बताया है कि कोरोना काल के बाद 15 नवंबर 2021 को रेलवे मंत्रालय ने यात्री गाडियो को गा़ड़ियों को समान्य रूप से चलाने का फैसला किया। लेकिन कई स्टेशनों पर रूकने वाली गाड़ियों के स्टापेज को बन्द खत्म कर दिया गया। इसमें बिल्हा रेलवे स्टेशन भी एक है। रेल प्रशासन ने आदेश जारी कर बिल्हा में रूकने वाली 16 यात्री गाड़ियों में से 13  गाड़ियों के स्टापेज को खत्म किया गया है। 
                   विजय ने बताया कि छत्तीसगढ़ ,सारनाथ और शालीमार कुर्ला जैसी एक्सप्रेस गाड़ियां कभी बिल्हा स्टेशन पर रूका करती थी। नए फरमान अनुसार अब सभी गाड़ियां बिल्हा स्टेशन में नहीं रूकती है। इसी तरह लगभग 100 साल से अधिक समय से चलने वाली गाड़ियों को भी बिल्हा स्टेशन समेत अन्य कई स्टेशनों में नहीं रूक रही है।  टाटा नागपुर पैसेंजर का स्टापेज भी समाप्त  कर दिया गया है।
             विजय केशरवानी ने कहा कि धरमलाल कौशिक बिल्हा के विधायक हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। बावजूद इसके बिल्हा जैसे एतिहासिक और कामर्शियल स्टेशन पर  कमोबेश सभी गाड़ियों का स्टापेज खत्म होना शर्मसार करने वाली बात है। यह जानते हुए भी कि बिल्हा बिलासपुर का ना केवल न्यायधानी का महत्वपूर्ण स्टेशन है। बल्कि बिलासपुर की आर्थिक राजधानी भी है। यहां से 100 से अधिक गांवों के लोग ट्रेन से यात्रा करते है। सभी का बिलासपुर से प्रदेश के कोने कोने तक आना जाना होता है। स्टापेज बंद होने से रोजगार , व्यवसाय ,पढ़ाई और यहां तक कि चिकित्सा व्यवस्था पुरी तरह से प्रभावित हुई है। 
            कांग्रेस नेता के अनुसार बिल्हा जैसी स्थिति करगी रोड़, बेलगहना, खोंगसरा ,खोडरी की भी है। रूकने वाली लगभग सभी ट्रेनों के स्टापेज को रेल प्रशासन ने बन्द कर दिया है।
               बिल्हा ,करगी रोड़ समेत पूरे क्षेत्र के नागरिकों ने यात्री गाड़ियों के स्टापेज को लेकर लगातार प्रदर्शन किया। रेल प्रशासन को अपनी तकलीफ साझा भी किया। लेकिन लोकतंत्र का गला घोटते हुए रेल प्रशासन ने आम जनता पर मुकदमा दायर कर दिया। बावजूद इसके रेल प्रशासन की दादागिरी जारी है। क्या हम इसी लिए रेल जोन की मांग किए थे।
                  विजय के अनुसार धरमलाल कौशिक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। जनहित की दुहाई और रेल को भारत की धड़क कहने वाली केन्द् सरकार ने गाड़ियों की संख्या कटौती के साथ स्टापेज खत्म कर जनता के हितों पर कुठाराघात किया है।
            हमारी मांग है कि धरमलाल कौशिक रेल मंत्री के सामने होकर जनता की परेशानी को रखें। क्योंकि जोन का गठन सिर्फ मालगाड़ी चलाने के लिए ही नहीं है। विजय ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि कार्य की ब्यस्तताओ के कारण धरमलाल कौशिक जनता के हितों की तरफ ध्यान नही गया है। इसलिए कांग्रे स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फैसला किया है कि  26 मई को बिल्हा स्थित नेता प्रतिपक्ष के निवास के सामने “बेजुबान प्रदर्शन”किया जाएगा। ताकि उन्हें आम जनता की तकलीफ से वाकिफ कराया जाए सके। हमें पूरा विश्वास है कि भाजपा नेता कौशिक जनता के हितों का ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार के सामने जनता की बातों को बेहतर तरीके से रखेंगे। यदि केन्द्र सरकार फैसला वापस नहीं लेती है तो हमें पूरा विश्वास है कि बिल्हा विधायक रेल रोको आंदोलन में शिरकत करेंगे।
TAGGED: , ,
close