गांधी दर्शन पढ़ने वर्धा पहुंचे कांग्रेसी..3 दिन पढ़ेंगे सत्य,अहिंसा, सेवा का पाठ.. सीएम,पुनिया और मरकाम होंगे मौजूद

BHASKAR MISHRA
6 Min Read
बिलासपुर—- प्रदेश के सभी कांग्रेस पदाधिकारी वर्धा स्थित सत्याग्रह आश्रम में तीन दिन सत्य अहिंसा और सेवा का पाठ पढ़ेंगे। गांधी दर्शन को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रभारी पुनिया समेत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन भी समझेंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम में शिरकत करने बिलासपुर से प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव , जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक वकार्यकरणी सदस्य विष्णु यादव समेत एक दिन पहले ही वर्धा पहुंच गए है।
 
              छत्तीसगढ़ के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता तीन दिन राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की शरण में रहेंगे। गांधी दर्शन को समझने एक दिन पहले ही संगठन के प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष 11 जनवरी को वर्धा पहुंच गए है। राज्य गठन के बाद पहला अवसर होगा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस संगकठन के बड़े नेता पहली बार पूरी टीम के साथ सेवाग्राम वर्धा में नजर आएंगे।
 
            बताते चलें कि वर्धा के सेवाग्राम गांधी आश्रम में कांग्रेस संगठन की तरफ से तीन दिवसीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम 12 जनवरी से शुरू होकर 14 जनवरी तक चलेगा। प्रदेश कांग्रेस के कुल 85  नेता कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। खासकर प्रदेश मुखिया भूपेश बघेल समेत प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी इस दौरान नजर आएँगे। कार्यक्रम में गांधी के अहिंसा पाठ से लेकर उनकी राजनैतिक, सामाजिक और धार्मिक जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा।
 
               जानकारी देते चलें कि कार्यक्रम में शिरकत करने कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष सोमवार को रवाना हुए । देर शाम वर्धा पहुंचकर आला नेताओं को रिपोर्ट किया है। संगठन से मिली जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया समेत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी 41 कार्यकारिणी सदस्य, 36 जिला कांग्रेस अध्यक्ष, युक्क कांग्रेस, एनएसयूआइ, महिला कांग्रेस और सेवादल के पदाधिकारी शामिल होंगे।
 
                 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 जनवरी को समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान आमंत्रित वक्ता गांधी दर्शन पर अपने विचारों को पदाधिकारियों के सामने रखेंगे। साथ ही सभी लोग गांधी के विचार और गांधी के ग्राम स्वराज पर विशेष चर्चा भी करेंगे। 
 
          छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन प्रभारी पीएल पनिया सोमवार को दिल्ली से रवाना होकर  सुबह 11 बजे नागपुर और फिर सड़क मार्ग से  वर्धा पहुंचे।  वहीं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में प्रदेश की 85 सदस्यी टीम सोमवार को सेवाग्राम वर्धा के लिए रवाना हुई। प्रभारी सचिव डा चंदन यादव रायपुर से प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्यों और जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बस से सड़क मार्ग से सेवाग्राम पहुंचें।
 
                 मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा और राजेश तिबारी भी प्रशिक्षण में शामिल होंगे।
जानकारी देते चलें कि प्रदेश कांग्रेस ने नए साल से मिशन 2023 की तैयारियों में जुट गयी है। रणनीतिक एक्सरसाइज के साथ संगठनात्मक कामकाज में गांधीवादी विचारों के साथ जनता के बीच पहुंचने खाका भी तैयार कर लिया गया है। 
 
  मुख्यमंत्री 14 को जाएंगे सेवाग्राम
 
                मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रशिक्षण सत्र के अंतिम दिन यानि 14 जनवरी को वर्धा पहुंचेंगे। इसके पहले सीएम 13 जनवरी को शिरडी जाएंगे। शिरड़ी में आय़ोजित जयंती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद  मंदिर पहुंचकर साई बाबा का दर्शन करेंगे। इसके बाद सीएम नागपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
 
काडर में विचारघारापर फोकस
 
               सेवाग्राम में सभी कांग्रेसियों को बापू के सिद्धांतों को आत्मसात करने प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान गांधीवादी विचारों के साथ काडर की संगठनात्मक गतिविधियां भी संचालित होगी।
 
श्रमदान से शुरू होगा प्रशिक्षण
 
 तीन दिवसी य प्रशिक्षण शिविर में दिन की शुरूआत श्रमदान से किया जाएगा। सोमवार शाम तक सभी पदाधिकारी सेवाग्राम में रहेंगे। पदाधिकारियों के परिचय के बाद मंगलवार से प्रशिक्षण शुरू होगा। मंगलवार को भारत के लिए संघर्ष, भारत के लिए गांधी के विचार, इतिहास और संघर्ष से लेकर सविधान की जानकारी दी जाएगी। काग्रेस पार्टी के विचार को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। बुधवार को भारत निर्माण की कहानी को सबके सामने रखा जाएगा। सरकार और संगठन में संवाद पर भी चर्चा होगी।
 
सत्य,समानता और समयबद्धता पर चर्चा
 
                  सेवाग्राम में सत्य, समानता और समयबद्धता पर चर्चा होगी। आयोजन समिति ने शिविर में शामिल होने वालों को सुझाव दिए हैं। इसमें सत्य के लिए प्रतिबद्ध होना प्रमुख है। प्रशिक्षण लेने वाले सम्मानपूर्वक, विना डर, क्रोध और दिखावे के सच बॉलेंगे। शिविर सभी के लिए समान रूप से आयोजित होगी ।
 
             शिविर में मोहन मरकाम और सीएम के अलावा गिरीश देवांगन, शैलेष नितीन त्रिवेदी, विनोद वर्मा विशेष रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
close