कांग्रेस ब्लाक अध्यक्षः मतलब 1 अनार कई बीमार..तैयार होने लगी लम्बी सूची ..शुरू हुई फुल टाइम अध्यक्ष की मांग

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर– तैयब को हटाए जाने के बाद जावेद मेमन को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ब्लाक कांग्रेस एक का कार्यवाहक अध्यक्ष बना दिया है। वहीं अब लोग पूर्णकालिक पूर्ण कालिक अध्यक्ष बनने को लेकर कई लोगों के सपनों को एक बार फिर पंख लग गया है। यद्यपि मामले में कोई कुछ बोल तो नहीं रहा है कि लेकिन समर्थकों में अपने नेता को ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर चर्चा जरूर है। और विश्वास भी है कि उनका ही नेता ब्लाक कांग्रेस एक का पूर्णकालिक अध्यक्ष बनेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       पीसीसी  ने एक आदेश जारी कर जावेद मेमन को ब्लाक कांग्रेस 1 का कार्यवाहक ब्लाक अध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही उन कांग्रेस नेताओं की उम्मीदो को फिर पंख लग गए है। जो कभी प्रत्यक्ष अप्रत्य़क्ष रूप से कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष बनना चाहते थे। जहां एक दिन पहले दुलारे और शहजादी कुरैशी में से किसी एक का अध्यक्ष बनना निश्चित था। वहीं  कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कई नामों को लेकर समर्थकों में चर्चा शुरू हो गयी है। सभी लोग अब अपने नेता को ही ब्लाक कांग्रेस 1 का अध्यक्ष बनना देखना चाहते हैं। मजेदार बात है कि कुछ लोगों को यह भी जानकारी नहीं है कि उनके समर्थक उन्हें ब्लाक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाना चाह रहे है। जबकि कई नाम तो जानबूझकर हवा में उछाले जा रहे हैं।

                         जानकारी के नाम जावेद मेमन को कार्यवाहक ब्लाक कांग्रेस 1 अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कई नाम अब पूर्णकालिक अध्यक्ष बनने को लेकर सामने आ रहे है। इसमें ज्यादातर नाम विधायक शैलेष पाण्डेय और प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवस्तव खेमें से हैं। 

                 जानकारी के अनुसार कुछ लोग चाहते हैं कि एक बार फिर निर्मल बत्रा को ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाए। चूंकि शहर के चारो ब्लाक में कोई महिला अध्यक्ष नही है। इसलिए शहजादी कुरैशी, शशि देवांगन या पिंकी बत्रा में से एक को ब्लाक कांग्रेस एक की जिम्मेदारी देने की बात कह रहे है। कई समर्थक तो चाहते हैं कि दुलारे ब्लाक कांग्रेस एक के अध्यक्ष पद के सबसे ज्यादा काबिल है। वहीं चाहने वाले मोहम्मद जस्सास को भी अध्यक्ष पद के काबिल मान रहे हैं।

कार्टर रेड्डू, भास्कर यादव, चन्द्रप्रदीप,पंचराम भी दौड़ में    

            सूत्र ने बताया कि कुछ नाम ऐसे हैं जिनकी ऊर्जा का पार्टी ने अभी तक बेहतर इस्तेमाल नहीं किया है। इसमें शेख गफ्फार के सबसे नजदीकियों में एक कार्डर रेड्डू का नाम है। कार्टर रेड्डू गफ्फार की परछाई थे। रेड्डू को अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। इसी तरह पूर्व एमआईसी भास्कर यादव का भी पार्टी ने सही इस्तेमाल नहीं किया है। वह भी अपनी दावेदारी कर सकते हैं। पूर्व पार्षद चन्द्रप्रदीप पढ़े लिखे और जानकार हैं। इसलिए उनकी दावेदारी पूर्णकालिक अध्यक्ष की बनती है। सौम्स और पार्टी के वफादार पंचराम को यदि ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाता है। तो एक बहुत बड़े वर्ग का झुकाव कांग्रेस के प्रति होने से रोका नहीं जा सकता है।

                निगम चुनाव के बाद तैयब से 36 का आंकड़ा रखने वाली सुवर्णा शुक्ला के समर्थक चाहते हैं कि उन्हें ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दिया जाना उचित होगा। उन्होने चुनाव के दौरान ना केवल विपक्ष को धूल चटाया बल्कि पार्टी के अन्दर से विरोध करने वालों को किनारे लगा दिया। जयश्री शुक्ला के समर्थकों में भी अध्यक्ष पद की चाहत बढ़ गयी है।

                     सूत्र ने बताया कि ब्लाक कांग्रेस एक अध्यक्ष पद के लिए रौबदार चेहरा जरूरी है। यदि अभिषेक सिंह और धर्मेैश शर्मा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जाती है तो संगठन को ताकत मिलेगी। 

                  सूत्रों की माने को एक दिन पहले तक जहां दो नाम ब्लाक कांग्रेस के काबिल समझे जा रहे थे। अब नाम की सूची लम्बी हो गयी है। कुल मिलाकर संगठन के पेशानी पर बल प़ड़ना निश्चित है। क्योंकि अनार एक….और दावेदार कई हैं। कुछ दावेदार और कुछ दावेदारों के समर्थक खुल कर कुछ बोल तो नहीं रहे हैं..लेकिन दबी जुबान में कहने से बाज नहीं आ रहे हैं कि  ब्लाक में कार्यवाहक अध्यक्ष को अर्थ नहीं है। संगठन को दबाव से बाहर आकर पूर्णकालिक अध्यक्ष के नाम का एलान करना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो नुकसान संगठन को ही उठाना पड़ेगा।

close