पुराना बस स्टैण्ड में ही बनेगा कांग्रेस भवन..शहर अध्यक्ष ने बताया…कैबिनेट की जमीन पर मुहर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
कांग्रेस,नए बयान ,सामने, नान घोटाले ,भाजपा ,कार्यकाल ,खुला,घोटाला,कांग्रेस,जांच,Abhishek Singhvi, Election Commission, Chunav Result, Election Result, Modi Prachar Sanhita,,Congress Delhi Candidates List,Agusta Westland Case, Christian Michel, Ed, Rahul Gandhi, Sonia Gandhi,,Rajasthan Election, Congress Manifesto, Jan Ghoshna Patra, Farm Loans, Congress Manifesto Rajasthan, Congress Jan Ghoshna Patra, Sachin Pilot, Rajasthan,
बिलासपुर—प्रदेश की भूपेश सरकार कैबिनेट ने  कांग्रेस भवन  के लिए आबंटित जमीन पर कांग्रेस कार्यालय निर्माण के लिए मुहर लगा दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी केशरवानी ने बिलासपुर में तीव्र गति से कंग्रेस भवन निर्माण का दावा किया है।
 
       ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि कांग्रेस भवन निर्माण के लिए भूपेश सरकार की कैबिनेट ने मुहर लगा दिया है। केशरवानी ने बताया कि जमीन आवंटन औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। दुर्ग में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश के सामने शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने बिलासपुर में कांग्रेस भवन की जमीन को लेकर हो रही देरी  से अवगत कराया। मा
 
        शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पाण्डेय की बातों को गंभीरता से लिया। इस दौरान विजय पाण्डेय ने मुख्यमंत्री को बताया कि कांग्रेस भवन की फ़ाइल नगर प्रशासन मंत्री के पास है। किन्ही कारणों से फाइल को अभी अनुमति नहीं मिली है। जिसके चलते बिलासपुर भवन  निर्माण का कार्य शुरू नही हो पा रहा है। जबकि छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों में भवननिर्माण पूर्ण होने की स्थिति में है। 
 
            सारी बातों से अवगत होते हुए मुख्यमंत्री ने शहर अध्यक्ष विजय पांडेय की मांग को गंभीरता से लेते हुए 22 नवम्बर को कैबिनेट में कांग्रेस भवन की जमीन को हरी झण्डी दिखा दिया है। 
 
            कैबिनेट से मुहर लगने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम , राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, नगरीय निकाय मंत्री  शिव डहरिया जी के प्रति आभार जाहिर किया है। महापौर रामशरण यादव, समस्त पार्षद दल ,ज़िला प्रशासन के साथ ही सभी केो विजय पाण्डेय ने सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया है। 
close