शबाब पर कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान..कांग्रेसियों ने झोंकी ताकत.. शैलेष ने बताया..टेकाम करेंगे संबोधित

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- मरवाही उप चुनाव में प्रचार प्रसार अपने पूरे शबाब पर है। नेता मंत्री और कार्यकर्ता अपने अपने प्रत्याशी के कसीदे पढ़ रहे हैं। नुकक्ड़ सभाओं के माध्यम से जनता को रिझा रहे हैं। इसी क्रम में पूरे दक्षिण मरवाही क्षेत्र में कांग्रेस विधायको और पदाधिकारियों ने मोर्चा संभालाते हुए प्रत्याशी के समर्थन में पूरी ताकत को झोंक दिया है।
 
                    दक्षिण मरवाही प्रभारी मंत्री  प्रेमसाय सिंह टेकाम गुरूवार को मरवाही के कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। पीसीसी उपाध्यक्ष  गिरीश देवांगन भी दक्षिण मरवाही का दौरा कर जनता से रूबरू होगे।
 
जनता के बीच पहुंचे बिलासपुर विधायक
 
             दक्षिण मरवाही क्षेत्र में कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान पूरे शबाब पर है। नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने बुधवार को दक्षिण मरवाही के ग्राम पंचायत रटगा में नेत्री अर्चना पोर्ते के साथ चुनाव प्रचार किया। स्थानीय नुक्कड़ सभाओं को बिलासपुर विधायक ने संबोधित किया। पाण्डेय ने जनता को जनहित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जीपीएम जिला बनाए जाने के पीछे के उद्देश्यों को भी सामने रखा। 
 
                    जनता को शैलेष पाण्डेय ने कहा कि सीएम ने पदयात्रा के दौरान जनता से वादा किया था कि मरवाही विधानसभा के समग्र विकास के लिए जिला बनाया जाना जरूरी है। सरकार बनते ही सीएम भूपेश ने अपने वादे को ना केवल पूरा किया। बल्कि विकास की पटरी पर लाने के लिए नए जिलें को करोड़ों की सौगात दी है। पाण्डेय ने बताया कि विकास की कड़ी से मरवाही विधानसभा बहुत पीछे छूट गया है .इस कमी को पूरा करने के लिए सीएम ने मात्र चन्द महीनों अरबों की सौगात देकर नए जिले को प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ बनाने का फैसला किया है।
 
                  इस दौरान शंकर कंवर, अजय राय, विनय शुक्ला समेत अन्य नेताओं ने भी मरवाही क्षेत्र के विकास को लेकर सीएम के सपनों को सामने रखा। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट भी मांगा।
 
बैठक में शामिल होंगे दिग्गज कांग्रेसी
 
                बिलासपुर विधायक ने बताया कि गुरूवार को मरवाही ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में दिग्गज कांग्रेस नेताओं की बैठक होगी। बैठक में विधायक प्रकाश नायक,राजमन बेंजामिन, दिलीप लहरिया,पारस नाथ राजवाड़े,विक्रम शाह मंडावी,अनूप नाग,कुँवर सिंह निषाद,शिशुपाल सोढ़ी,विनोद चंद्राकर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
 
 नेताओं ने किया जनता से संवाद
 
                बिलासपुर विधायक ने बताया कि कांग्रेस के सभी नेता समन्वय बनाकर जनता से संवाद कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी पंकज सिंह,बिलासपुर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा, प्रदेश कांग्रेस सचिव महेश दुबे,उत्तम वासुदेव,विनय शुक्ला,राजेन्द्र ताम्रकार, राजेन्द्र साहू, अजय राय,वीरेंद्र बघेल, बेचूराम अहिरेश,राकेश मसीह, नारायण  श्रीवास, महेंद्र शुक्ला, खुभचंद लहरे समेत सभी लोगों ने क्षेत्र का दौरा कर जनता के बीच कांग्रेस की रीति और नीति को विस्तार के साथ पेश किया है। जनता भी कांग्रेस प्रत्याशी को जीताने का फैसला कर लिया है। 
 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close