दोनों अध्यक्षों को पता नहीं…किसने लगाया हाईफ्रैंक्वेंसी का कैमरा..कुछ ने कहा पार्टी में छिपा है विपक्ष का जासूस

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

congress- panjaबिलासपुर— जिला कांग्रसे के शहर और ग्रामीण अध्यक्ष को जानकारी नहीं है कि कांग्रेस भवन के बाहर बिल्डिंग में किसने हाई रेजुलेशन का सीसीटीवी कैमरा लगाया है। सुनकर आश्चर्य होता है कि नरेन्द्र बोलर और राजेन्द्र शुक्ला कैमरे लगाए जाने से अंजान हैं। कुछ कांग्रेसियों में सीसीटीवी कैमरा लगने से बहुत नाराजगी है। लेकिन मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। यही लोग सीसीटीवी कैमरा को विपक्ष की साजिश बता रहे हैं। दोनों अध्यक्ष सीधे सीधे कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर ऊपर की तरफ हाईबोल्टेज सीसीटीवी कैमरा लगने से कांग्रेसियों की नाराजगी अन्दर से सामने आने लगी है। मजेदार बात है कि भड़ास निकालने के लिए कांग्रेसियों को कैमरे की जद से दूर जाना पड़ रहा है। लेकिन कोई नहीं बता रहा है कि कैमरे किसने लगाया है। एक कांग्रेस नेता ने छत्तीसगढ़ भवन की तरफ जाकर बताया कि कुछ नहीं यह सब विपक्षियों की साजिश है। विपक्ष के ही इशारे पर कांग्रेस भवन में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। साथ ही अपने खिलाफ होने वाली साजिश को रिकार्ड भी कर रहा है।

                              मालूम हो कि कांग्रेस भवन कार्यालय के ऊपर किसी ने हाईरेजूलेशन का सीसीटीवी कैमरा लगा दिया है। किसी से मतलब… क्योंकि सभी कांग्रेसी यही जवाब दे रहे हैं कि कैमरे किसने लगाया उन्हें जानकारी नहीं है। कमोबेश सभी कांग्रेसी कैमरे को लेकर नाराजगी कर तो रहे हैं…लेकिन दबी जुबान में वह भी कार्यालय से दूर जाकर। क्योंकि कैमरा लोगों की बातों को भी स्पष्ट रूप से रिकार्ड करता है। कुछ कांग्रेसियों ने बताया कि इस प्रकार की चौकीदारी उन्हें पसंद नहीं है। हम लोग सेवक हैं…किसी के तावेदार नहीं। क्या हम अपने पसंद और नापसंद को भी जाहिर ना करें। क्योंकि कैमरा लगाया ही इसी लिए गया है कि लोगों की एक एक बातों को सुनें। यदि बातें उसके विरोध में हो तो संबधित व्यक्ति को ठिकाने लगाने की व्यवस्था करें। ऐसे लोग केवल शातिर हो सकते हैं। उन्हें जनसेवा से कोई लेना नहीं होता है। यदि दम हो तो अपनी बात शेर की तरह मुंह पर रखें।

             एक कांग्रसे नेता ने सीजी वाल को बताया कि यदि कैमरे का रिमोट किसी घर में है तो आश्चर्य की बात नहीं होगी। ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

जानकारी नहीं..दो दिन से कार्यालय नहीं गया

                   राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि कैमरा किसने लगाया…क्यों लगाया इसकी जानकारी नहीं है। पिछले दो तीन दिन से कार्यालय नहीं गया हूं। कैमरा कब लगा इसकी भी जानकारी नहीं है। सही बताऊं तो जब पूछ रहें है तो तब इस बारे में मुझे पता चला है। सवाल के जवाब में राजेन्द्र ने बताया कि इसकी जानकारी मुझे होनी चाहिए थी। बिना जानकारी के कैमरा लगाना उचित नहीं है। कैमरा लगाने से पहले अध्यक्ष को जानकारी होनी चाहिए थी। लेकिन मुझे नहीं है। कैमरा किसी का भी हो हटाया जाएगा।CONGRESS BAITHAK 003

किसने लगाया नहीं मालूम

                              शहर जिला अध्यक्ष ने बताया कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है। यदि कैमरा लगा है तो गलत है। क्यों लगाया गया…किसने लगाया…इसके पीेछे किसका हाथ पता लगाया जाएगा। कैमरा लगाने से पहले अध्यक्ष को विश्वास लेना चाहिए। लेकिन विश्वास में लेना तो दूर..पूछा भी नहीं गया। सभी कांग्रेसी सीसीटीवी कैमरा को लेकर बैठक करेंगे। किसी को अधिकार नहीं है कि पार्टी नेताओं की रेकी की जाए।

इसमें बुराई क्या है।

          वरिष्ठ कांग्रेस नेता जसबीर गुम्बर ने बताया कि यदि कांग्रेस भवन में कैमरा लग भी गया तो इसमें बुराई की क्या बात है। दुनिया तेजी से आग जा रही है। तकलीफ गुटबाजी करने वालों के अलावा बातों को इधर-उधर करने वालों को हो सकती है। लेकिन कैमरा किसने लगाया..इसके पीछे लगाने वाले का मंसूबा क्या था..। मुझे कोई आइडिया नहीं है। लेकिन सीसीटीवी कैमरा लगाने से कोई नुकसान तो होना नहीं है। उल्टे भवन की निगरानी भी हो रही है।

                 जानकारी मिली है कि कैमरा किसने लगाया..क्यों लगाया…लगाने वाले इसके पीछे उद्देश्य क्या है। कमोबेश सभी कांग्रेसियों को पता है। कुछ लोगों ने बताया कि कैमरा विपक्ष के पैसे खरीदकर किसी कांग्रेसी ने ही लगाया होगा। इसकी जानकारी दोनों अध्यक्षों को है। यदि नहीं है तो बिना अध्यक्ष की इजाजत से कांग्रेस भवन में कैमरा लग ही नहीं सकता है। क्योंकि मंदिर में मन्नत की घंटी बांधने के लिए इजाजत लेनी होती है।

close