कांग्रेस पार्षद का ट्रांसफार्मर विरोध..जोन कमिश्नर को लिखा पत्र..कहा..अवैध निर्माण पर लगाएं रोक

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— कांग्रेस पार्षद पुष्पा दुबे ने करोना चौक के पास निजी ट्रांसफार्मर का व्यस्ततम  सार्वजनिक स्थल पर लगाए जाने का विरोध किया है। जोन कमिश्नर को एक पत्र लिखकर बताया है कि सड़क किनारे लगाया जा रहा निजी ट्रांसफार्मर नियम विरूद्ध है। अवैध कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाया जाना जरूरी है। पुष्पा दुबे ने एक पत्र बिजली विभाग को भी लिखा है। नियम विरूद्ध सड़क किनारे गलत तरीके से ट्रांसफार्मर लगाए जाने को अनुचित बताया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                कांग्रेस पार्षद पुष्पा दुबे ने निजी कामर्शियल काम्पलेक्स के लिए कोरोना चौक स्थित सड़क किनारे अवैध रूप से ट्रांसफार्मर लगाए जाने का विरोध किया है। जोन कमिश्नर को पत्र लिखकर मौके पर ट्रांसफार्मर लगाए जाने को तत्काल रोकने को कहा है।

                          पुष्पा दुबे ने बताया कि शहर के सबसे भीड़ भाड़ इलाके कोरोना में निजी व्यावसायिक काम्पलेक्स का निर्माण किया गया है। काम्पलेक्स मालिक ने निजी ट्रांसफार्मर के लिए आवेदन किया है। नियमानुसार बिजली विभाग को काम्पलेक्स के लिए निजी जमीन पर ही ट्रांसफार्मर लगाया जाना चाहिए। लेकिन ट्रांसफार्मर को निगम से जारी नक्शे के खिलाफ निस्तारी की नाली के ऊपर सड़क किनारे ही लगाया जा रहा है। जबकि नाली से अन्दर की तरफ ट्रांसफार्मर लगाया जाना चाहिए। 

                 जोन कमिश्नर को लिखे पत्र में पुष्पा दुबे ने बताया कि वर्तमान में नियम विरूद्ध जहां ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। साफ सफाई में बहुत परेशानी होगी..जनहानि का हमेशा खतरा रहेगा। यातायाता बुरी तरह से प्रभावित होगा।  सबसे महत्वपूर्ण बात कि ट्रांसफार्मर गलत जगह लगाया जा रहा है। इसलिए इस पर रोक लगाया जाना बहुत जरूरी है।

                           पुष्पा दुबे ने ऐसा ही एक पत्र बिजली विभाग को भी लिखा है। पत्र में बताया गया है कि निजी ट्रांसफार्मर को गलत जगह लगाया जा रहा है। इसलिए ट्रांसफर्मर लगाने की कार्रवाई को बन्द किया जाए।  अन्यथा उग्र विरोध किया जाएगा। बेहतर होगा कि ट्रांसफार्मर काम्पलेक्स की जमीन पर ही लगाया जाए।

close