VIDEOः GST विरोध के दौरान सामने आया अन्तरविरोध.प्रमोद नायक ने कहा..व्यापारियों की मागं पर समर्थन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— शुक्रवार को कैट के आह्वान पर बिलासपुर चैम्बर्स ऑफ कामर्स समेत अन्य व्यापारिक संगठनों ने दो घंटे का भारत बन्द प्रदर्शन किया। बिलासपुर में नेहरू चौक में व्यापारियों ने जीएसटी के कुछ कानूनों और संशोधनों को लेकर नाराजगी जाहिर की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   इस दौरान व्यापारी जगत से प्रदर्शन में शामिल बेनी गुप्ता ने कहा कि यह आंदोलन कांग्रेस का नहीं है। ना ही हमने समर्थन मांगा है। इस बात को लेकर व्यापारियों में दबी नाराजगी बेनी गुप्ता के प्रति दिखाई दी। वहीं मौके पर मौजूद जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी  ने कहा कि हमसे व्यापारी संगठन ने समर्थन मांगा है। पीसीसी के निर्देश पर हम लोग जीएसटी के खिलाफ व्यापारियों के संघरर्ष का समर्थन देने आए हैं। हम व्यापारियों के साथ हैं।

                   प्रमोद और विजय केशरवानी ने केन्द्र सरकार पर इस दौरान जमकर हमला किया। प्रमोद नायक ने बताया कि केन्द्र में व्यापारियों की विरोधी वाली सरकार है। जीएसटी के प्रावधान निश्छित रूप से ना केवल कठोर बल्कि जन विरोधी है।

          विजय केशरवानी ने कहा कि बेनी गुप्ता भाजपा मानसिकता के हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि संगठन के निवेदन पर ही कांग्रेस ने प्रदर्शन को समर्थन दिया है। इस बात की जानकारी व्यापार जगत को अच्छी तरह से है।

close