कांग्रेस ने किया..गांव,गरीब,आदिवासी समाज का अपमान..देखती रही पुलिस..भाजपाइयों ने जलाया भाजपा नेताओं ने कहा..अब नहीं सहेगा हिन्दुस्तान

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—- कांग्रेस नेताओं ने संसद में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अधीररंजन के बयान पर देश प्रदेश के साथ बिलासपुर में कांग्रेस का पुतला जलाया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, जयश्री चौकसे समेत सभी भाजपाइयों ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने कहा कि अधीररंजन ने जानबूझकर नारी और आदिवासी समेत गांव गरीब का अपमान किया है। द्रोपदी मुर्मु को राष्ट्रपति की जगह राष्ट्रपत्नि कहा है।   कांग्रेस नेता  के साथ  । प्रेस विज्ञप्ति।।
 
             भाजपा नेताओं ने आज कांग्रेस नेता अधीररंजन समेत कांग्रेस का पुतला जलाया। इस दौरान अधीनरंजन के बयान को नारी और आदिवासी समाज को अपमानित करने वाला बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासी और नारी समाज का हमेशा से सम्मान किया है। मोदी ने गांव गरीब, नारी और आदिवासी समाज के सम्मान को ध्यान में रखतेहुए द्रोपदी मुर्मु को राष्ट्रपति का प्रत्याशी बनाया। 
 
                 लेकिन आदिवासी और महिला विरोधी कांग्रेस पार्टी को ठीक नहीं लगा। यही कारण है कि संसद में कांग्रेस नेता अधीररंजन ने जानबूझकर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को “राष्ट्रपत्नी“ बोला। इस बात को भाजपा किसी भी सूरत में बर्दास्त करने को तैयार नहीं है। भारतीय नारी का अपमान हुआ है।
 
      कुमावत ने बताया कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा ने कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं का पुतला दहन किया है। भारतीय जनता पार्टी की मांग है कि गरीब आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का अपमान करने वाले अधीर रंजन चौधरी हिंदुस्तान की जनता से माफी मांगे। आदिवासी बेटी और नारी अपमान को किसी भी सूरत में हिन्दुस्तान नहीं सहेगा ।
 
         भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भारत राष्ट्र का अपमान है। भारत राष्ट्र की नारी शक्ति भी अपमानित महसूस कर रही है। अधीर रंजन ने भारत के 130 करोड़ नागरिकों को अपमानित किया है । भारत के करोड़ों जनजाति नागरिकों समेत  दुनिया की जनजाति समाज का भी अपमान हुआ। राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी करार देने के पीछे कांग्रेस का क्या मकसद है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को स्पष्ट करना होगा। 
 
               पुतला दहन में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, विभा गौरहा, रौशन राही, दिनेश देवांगन, तिलक देवांगन, केतन सिंह, अनमोल झा, रितेश अग्रवाल, रोशन सिंह, दीपक शर्मा, सत्यजीत भौमिक, नीतिन छाबड़ा, मोनू रजक, निरजा सिन्हा, बबिता ताम्रकार, रजनी यादव, शोभा कश्यप, दिलीप नारायण, लोकेश्वरी राठौर, रीना गोस्वामी, मिनाक्षी बोमर्डे, सरीता कामडे, नीता साहू, नीलम गुप्ता, वंदना तिवारी, मीना गोस्वामी, राहुल सिंह, देवाशीष दत्ता, रितेश सोनकर, आकाश राय, गप्पू सोनकर, आशुतोष गोयल, साहिल कश्यप, आयुश मेहता, मुस्ताक मेमन, अंचल दुबे, शशांक श्रीवास्तव, शाहिल भाभा, राजा नायडू, देव यादव, अभिषेक दुबे, पंकज जायसवाल, संस्कार सोनी, गुलशन खाण्डेकर सहित भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
TAGGED: ,
close