सिंहदेव बोले-अपने खिलाफ उठ रहे आवाज को सहन नहीं कर पा रही है कांग्रेस

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सत्ता में आने से पहले प्रदेश की जनता से कई वादे किए थे लेकिन सत्ता में आते ही सत्ता सुख का आनंद लेने मैं मस्त प्रदेश की कांग्रेस सरकार उन वादों को पूरी तरह भूल चुकी है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा जब रोजगार एवं नौकरी की मांग को लेकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा अपना तानाशाही रवैया अपनाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध करना प्रदेश सरकार की तानाशाही रवैया को दिखाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बातें रखने का अधिकार है लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता से उनके अधिकारों को ही छीन रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी मांगों को लेकर जब एसडीएम कार्यालय का घेराव किया गया तो उन कार्यकर्ताओं के विरुद्ध प्रशासन द्वारा थाने में लिखित शिकायत की जिसने भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को के खिलाफ गैर जमानती धारा पंजीबद्ध कर उनके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश की हर वर्ग को छ्लने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार 5 लाख लोगों को नौकरी देने का दावा करती है जो पूरी तरह कागजी ही है। ना तो प्रदेश में शराबबंदी हुआ, ना ही प्रदेश की युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की दमनकारी कांग्रेस सरकार को प्रदेश की जनता आने वाले समय में निश्चित ही करारा जवाब देगी।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close