कांग्रेस और पुलिस में झूमाझटकी..मंत्री का घेराव करने गए थे नेता…पहुंच गए सरकन्डा थाना

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20171016-WA0018बिलासपुर—मंत्री अमर अग्रवाल के बंगले का घेराव करने पहुंचे जिला कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने पकड़कर तीन घंटे सरकंडा थाना में बैठाया। बाद में निशर्त रिहा भी कर दिया। बंगला घेराव के पहले सभी कांग्रेसी नेहरू चौक में इकठ्ठा हुए। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में नारेबाजी करते हुए राजेन्द्र नगर चौक पहुंचे। इसके पहले कांग्रेसी मंत्री के निवास तक पहुंचते कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच सभी को बेरिकेट्स का सामना करना पड़ा।कुछ कांग्रेसियों ने बेरिकेट्स को पार करने की कोशिश जरूर की लेकिन पुलिस व्यवस्था के सामने कामयाबी किसी को नहीं मिली। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी और नोंकझोंक हुई। सभी को पकड़कर सरकंडा थाना भेज दिया गया। तीन घंटे बाद तहसीलदार देवी सिंह उइके के पहुंचने के बाद कांग्रेसियों को छोड़ा गया।
cfa_index_1_jpg                     पेट्रोल में वैट टैक्स की कमी की मांग को लेकर आज कांग्रेसियों ने रैली निकाली। स्थानीय मंत्री अमर अग्रवाल के बंगले का घेराव का प्रयास किया। लेकिन कड़ी सुरक्षा के बीच कांग्रेसियों की पुलिस के सामने एक नहीं चली। मंत्री निवास से काफी दूर सभी कांग्रेसियों को रोक दिया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। बेरिकेट्स तोड़ने का भी प्रयास किया। लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यववस्था को सेंध लगाने में कांग्रेसी कामयाब नहीं सके।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                इस दौरान पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव,शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर और जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि बोनस तिहार घूम घूम कर मनाया जा रहा है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी जनता के अविश्वास को विश्वास बदलने की मुहिम चला रही है। IMG-20171016-WA0017महंगाई आसमान पर है। सभी वस्तुओं के दाम बढ़ गये है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश के कई राज्यों ने पेट्रोल और डीजल पर वैट टैक्स कम करने का एलान किया है। बावजूद इसके छत्तीसगढ़ सरकार ने वैट टैक्स कटौती नहीं करने का फरमान जारी किया है। यह जानते हुए भी प्रदेश की जनता इस भयंकर सूखे की मार से परेशान है। पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। महंगाई कम होने की नाम नहीं ले रही है। वैट टैक्स कम नहीं करने मंत्री का बयान जनता के विश्वास से धोखा है।

                राजेन्द्रनगर चौक में बेरकेट्स के सामन प्रदर्शन और नारेबाजी के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर झूमा झटकी हुई। इस दौरान पुलिस ने सभी कांग्रेसियों को समझाने का प्रयास किया। बावजूद इसके कांग्रेसियों ने बेरिकेट्स लाघंनेे का प्रयास किया। पुलिस ने सभी को पक़़ड़कर सरकन्डा थाना भेज दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव,राजेन्द्र शुक्ला,नरेन्द्र बोलर,चन्द्रप्रकाश वाजपेयी, शैलेश पाण्डेय, शेख नजरूद्दीन,शैलेन्द्र जायसवाल,शेख गफ्फार,विनोद साहू,महेन्द्र गंगौत्री,सीमा पाण्डेय,भुवनेश्वर यादव समेत सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे।

                       करीब तीन घंटे बाद सभी कांग्रेसियों को तहसीलदार देवी उइके की मौजूदगी में निशर्त रिहा किया गया। कांग्रेसियों ने कहा कि हमार संंघर्ष जारी रहेगा। जनता की आवाज को सड़क से ससद तक पहुंचाएंगे।

close