कांग्रेस नेता आशीष सिंह ने किया अलबम का लोकार्पण..कहा..रंग लाएगी सौरभ की-ओ दिल चुराने वाली..युवाओं ने किया प्रदेश का नाम रोशन

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह ने सौरभ जेम्स के सोलो म्यूजिकल अलबम ओ दिल चुराने वाली”  को लांच किया। शुक्रवार को सादे समारोह में आशीष सिंह अलबम लांच करने के बाद “सौरभ जेम्स एंड यूनाइटेड म्यूजिक प्रोडक्शन की जमकर तारीफ की। आशीष ने कहा सौरभ ने मुम्बई से लेकर बिलासपुर तक प्रदेश का नाम रोशन किया है।
 
               सौरभ जेम्स का सोलो अलबम ओ दिल चुराने वाली अलबम को कांग्रेस नेता आशीष सिंह ने लांच किया। आशीष सिंह ने बताया कि सौरभ का बिलासपुर से नाता है। जब तक सौरभ के साथ साथ डूएट का मौका मिला। उसकी प्रतिभा को मुम्बई पहुंचकर चार चांद लगा है। 
 
               अलबम लोकार्पण के बाद आशीष सिंह ने बताया कि ओ दिल चुराने वाली को यू ट्यूब में काफी पसंद किया जा रहा है। वरग्रीन विशाल” और “अनुकृति पांडे” की जोड़ी की लोग जमकर तारीफ कर रहे है । विशाल  के लुक्स को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा है। जहां एक तरफ वह पोस्टर में  60 साल के नजर आ रहे हैं तो दूसरे पोस्टर में विशाल और अनुकृति को नए जोड़े के आकर्षक लुक को लेकर लोग दिवाने हैं।
 
                     आशीष ने कहा कि गाने का लेखन, संगीत और गायन “सौरभ जेम्स” ने किया हैl निश्चित रूप से उनकी बहुमुखी प्रतिभा को प्रदर्शित करता है।  सौरभ जेम्स उन चुनिंदा टैलेंटेड व्यक्तियों में से एक हैं जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य का नाम मुंबई में रोशन किया है।
 
             सौरभ का संगीत के प्रति विशेष लगाव ने ही उन्हें बिलासपुर से खींच कर मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर “साजिद वाजिद” के पास ले गया। जैम्स ने बहुत कम समय में लम्बी दूरी तय किया है। मशहूर संगीतज्ञ पंडित अजय पोहनकर से उन्होंने शास्त्रीय संगीत का पाठ पढ़ा। मनीष चौधरी से गजल गायन की तालीम हासिल किया। मुंबई में रहकर म्यूजिक अरेंजिंग और रिकॉर्डिंग का हुनर सीखा। सच तो यह है कि सौरभ ने छोटी उम्र में आसमान की बुलंदियों को छू दिया है।
 
            सौरभ ने इस दौरान बताया कि “ड्रिंक एंड ड्राइव”  थीम पर बनी “ओ दिल चुराने वाली” को “अरिहान फिल्म्स” ने पर्दे पर लाया है। लेखक और निर्देशक काम डॉक्टर शांतनु पाटनवार ने किया। शांतनु ने बतयाा कि गाना बहुत ही संजीदा है। रूह को पकड़कर उसका फिल्मांकन करना चैलेंज था l  लेकिन सौरभ की बहुमुखी प्रतिभा के चलते सब कुछ हो गया।
 
                सौरभ ने केजीएप और “गालिब” से फिल्म की बारीकी को सीखते हुए छत्तीसगढ़ी फिल्म “कुरुक्षेत्र” से छालीवुड में कदम रखा है। इस समय सौरभ दो बड़ी फिल्मेो का निर्देशन भी कर रहे हैं। मुख्य भूमिका में  विशाल और अनुकृति पांडे का नाम हैं।
 
             शांतनु ने बताय कि बिलासपुर में जन्मे विशाल ने मुंबई में अपनी खास पहचान बनाई है। हाल ही में डीडी नेशनल पर लांच हुए “रमेश सिप्पी प्रोडक्शन”की सीरियल “कोपा” में महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। विशाल ने सिने स्टार के फाइनलिस्ट रहकर  छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।
 
             अनुकृति पांडे ने बहुत कम समय में ही अपना और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया हैl  मिस इंडिया यूथ की फाइनलिस्ट अनुकृति मॉडलिंग और  ब्रांड एंडोर्समेंट की दुनिया में चर्चित नाम है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close