कांग्रेस नेत्री का भाजपा महिला मोर्चा पर हमला.कहा.मानसिक संतुलन ठीक नहीं ..नौटंकीबाजी से कम नहीं होगी महंगाई

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—-भाजपा नेत्री का कांग्रेस नेताओ पर दिए बयान पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता लव्हात्रे ने कड़ी निंदा की है। अनिता लव्हात्रे ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि सत्ता की भूखी भाजपा नेत्रियां मानसिक रूप से बीमार हो चुकी हैं। लेकिन बताना जरूरी हो गया है कि भाजपा नेत्रियों की नौटंकी और उछल कूद से जनता का अच्छा मनोरंजन हो सकता है। लेकिन उन्हें मुद्दों से भटकाया नहीं जा सकता है।
 
               भाजपा नेत्री अनिता लव्हात्रे ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि सत्ता से दूर होने के बाद भाजपा महिला नेत्रियों का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। यही कारण है कि भाजपा नेत्रियां मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मदारियों की तरह सड़कों पर उछल कूद कर रही है।
 
          अनिता ने बताया कि देश महंगाई की आग में झुलस रहा है। पेट्रोल डीजल, गैस सिलेन्डर का भाव आसमान छू रहा है। भाजपा नेत्रियों की सड़क पर किए गए नौटंकी से जाहिर हो गया है कि उनका किचन से कोई नाता नहीं है। क्योंकि उनका काम हवा पीकर चल जाता है। यदि किचन से नाता होता तो उन्हें बताने की जरूरत नहीं होती कि कल तक साढ़े तीन सौ का सिलेन्डर आज साढ़े नौ सौ रूपयों को पार कर दिया है। लव्हात्रे ने कहा कि भाजपा नेत्रियों  की सड़क पर की गयी नौटंकी से जनता का जमकर मनोरंजन हुआ है। कुछ समय  के लिए ही सही..कम से इस नौटंकी को देखने के बाद उन्हें हंसने का मौका जरूर मिला है। 
  
           अनिता लव्हात्रे ने बताया कि भाजपा शासन मे किसानो पर अत्याचार किसी से छिपा नहीं है।  कृषि काले कानून को रद्द करने किसान दिल्ली सीमा पर पिछले 100 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन निरंकुश मोदी सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है। 100 दिनों में 200 किसान शहीद हो चुके हैं। जनता का ध्यान भटकाने और पाप को छिपाने के लिए महिला मोर्चा की प्रायोजित नौटंकी को जनता भली भांति समझ रही है। 
 
                   जिला कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष ने काह नैतिकता की दुहाई देने वाली भाजपा नेत्रियों को कम से कम अपने गिरेबान में एक बार जरूर झांकना चाहिए। भाजपा शासन काल मे ही भाजपा सांसद की छरत्तीसगढ़ की बेटियो पर शर्मसार करने वाली टिप्पणी को जनता नहीं भूली है।
 
     भाजपा शासनकाल मे स्वाथ्य मंत्री के गृह जिले मे नसबंदी कांड में 14 से अधिक महिलाओ की मौत भी जनता को याद है। बावजूद इसके कांग्रेस नेताओ पर अपशब्द भाषा का प्रयोग करना भाजपा नेत्रियों की बिगड़ी मानसिकता को जाहिर करता है। लव्हात्रे ने कहा कि भाजपा के 15 साल के शासन काल में प्रदेश की हजारों  बेटियॉ ऐसी गायब हुई कि आज तक नहीं मिली। भाजपा नेता पर महिला को जिंदा जलाने का प्रकरण भाजपा नेत्रियों को तो याद ही होगा। यदि याद नहीं है तो पता ठिकाने बताए…सारी जानकारी उन तक बोनस के साथ पहुंचा दी जाएगी।
TAGGED:
close