कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन ने कहा..15 साल बाद धरती पुत्रों को मिला न्याय.विजय ने बताया.भूपेश सरकार मतलब गांव,गरीब,किसानों की सरकार..तेजी से हो रहा विकास

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—- समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। किसान आत्म निर्भर के साथ स्वाबलंबी बन रहा है। धन्वंतरी योजना से स्वास्थ्य के क्षेत्र में कांग्रेस की सरकार ने क्रांतिकारी काम किया है। गौठान मे 90 हजार सहायता समूह की महिलाएं काम कर रही हैं। अब तक 2 से ढाई करोड़ रुपए से अधिक राशि का भुगतान किया जा चुका है। यह बातें खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने सेवा सहकारी समिति चपोरा में कही। गिरीश देवांगन ने धान खरीदी केन्द्र शुभारम्भ करने से पहले विधि विधान से पूजा किया। साथ माता अन्नपूर्णा से किसानों की खुशहाली का वरदान भी मांगा। 
 
                      कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन ने चपोरा स्थित धान खरीदी शुभारम्भ केन्द्र का विधि विधान से पूजा पाठ के बाद शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होने किसानों को शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि किसान पुत्र मुखिया के राज में किसानों को कभी तकलीफ नहीं पहुंचने दी जाएगी।
 
                                बातचीत के दौरान गिरीश देवांगन ने बताया कि 15 साल भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी सरकार को जनता उखाड़ फेंका। किसान पुत्र भूपेश की सरकार ने सत्ता संभालते ही जनता से किए वादों को निभाया। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कैबिनेट की बैठक में भूपेश ने किसानों का कर्ज माफी का फरमान जारी किया। इतना ही नहीं..बल्कि बिजली बिल भी हाफ कर दिया।
 
                 देवांगन ने बताया कि प्रदेश में पिछले साल रिकार्ड पैदावार हुआ। किसानों को 20 हजार करोड रुपए का भुगतान किया गया। अपने संबोधन में गिरश देवांगन ने कहा कि जब तक किसान पुत्र की सरकार है..किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होने दुहराया कि कामकाजी महिलाए आर्थिक रूप से मजबूर हुई है। गौठान में 90 हजार सहायता समूह की महिलाएं काम कर रही है। अब तक झाईकरोड़ रूपये  से अधिक राशि का भुगतान स्वसहायता समूह से जुड़ी महिलाओं में किया गया है।
 
                       जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा की  भूपेश बघेल की काग्रेस सरकार मतलब गांव गरीब और  किसानों की सरकार है। सत्ता में आने के पहले दिन से ही मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में अनेक काम किए है। प्रदेश का तेजी से और चहुूमुंखी विकास हो रहा है। हर तबका खुश है। केशरवानी ने कहा कि जानता हूं यहां  धान खरीदी को लेकर काफी दिक्कतें आ रही हैं। शासन जल्द ही धान की खरीदी के लिए यहां उपकेंद्र को हरी झण्डी दिखाकर किसानों की समस्याओं को दूर करेगा। 
 
पहले दिन अच्छी बोहनी
 
                            पहले दिन 3 किसानों ने टोकन कटवाया। कुल 78 क्विटंल धान की खरीदी हुई। विजय केशरवानी ने बताया कि सेवा सहकारी समिति चपोरा में समर्थन मूल्य पर धान बेचने 22 ग्राम के 2480 किसानों ने अपना पंजीयन करवाया है। कुल  1 लाख 50 हजार क्विंटल धान की खरीदी होगी।
 
            कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर अध्यक्ष यासीन खान ने किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा अध्यक्ष आदित्य दीक्षित,त्रिलोक श्रीवास, आशीष शर्मा, रमेश सूर्या,नीरज जायसवाल,शीतल जायसवाल  ,सरपंच गोवर्धन सिंह आर्मो,जेएस आर्मो ,रवि परिहार, कृष्णा साहू, सलीम खान, जशवंत जायसवाल, संतोष साहू, हेम कुमार नेताम,राजेंद्र जायसवाल, महावीर साहू ,मिथिलेश दास, दामोदर सिंह छत्री, नेतराम साहू,जोगेंद्र सिंह राजपूत, संतोष बघेल , चिंता राम ध्रुव, पुष्पकान्त कश्यप, अभिषेक मिश्रा, हरीश नामदेव , हासिम अली, मनमोहन सिंह राजपूत, इमरान खान, केवल दास, रवि रावत,राजा रावत,शाखा प्रबंधक वीरेंद्र विक्रम ,पर्यवेक्षक शिव कुमार मिश्रा,गुरुदयाल यादव, अनुराग जायसवाल,विवेक राजपूत सहित किसान उपस्थित रहे।
 
 
 
close