कांग्रेस नेता का विवादों से है पुराना रिश्ता..पुलिस पर लगाया था वसूली का आरोप..व्यापारियों ने किया था इंकार..चलाता है ब्याज का कारोबार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— वायरल वीडियों के बाद मोती ठारवानी का काला चिट्ठा अब धीरे धीरे सामने आने लगा है। तोरवा और बुधवारी क्षेत्र के व्यापारियों ने बताया कि मोती ठारवानी ब्याज का कारोबार चलता है। सत्ता का खौफ पैदाकर व्यापारियों से वसूली भी करता है। इलाके में दबदबा बनाने जब तब बड़े नेताओं से पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर दबाव बनाता है। पिछले दिनों मोती ने स्थानीय थानेदार पर व्यापारियों से अवैध वसूली का आरोप लगाया था। लेकिन बुधवारी बाजार के कारोबारियों ने मोती ठारवानी के आरोप को एक सिरे से इंकार कर दिया। 
 
                   बुधवारी और तोरवा क्षेत्र के व्यापारियों ने बताया कि मोती ठारवानी कारोबारियों पर सत्ता का खौफ दिखाकर वसूली भी करता है। अपनी हरकतों से आम और खास सभी का जीना मुश्किल कर दिया है। मामले में कई बार पुलिस से शिकायत हुई है। लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया। एक बार तो पूरे थाने पर ही बुधवारी बाजार के व्यापारियों से अवैध वसूली का आरोप लगा चुका है। मामले को जब विधायक ने संज्ञान में लिया तो बुधवारी बाजार के कारोबारियों ने पुलिस पर लगे अवैध वसूली के आरोप को एक सिरे से इंकार कर दिया। 
 
          नाम नहीं छापने की सूरत में बुधवारी बाजार के दो एक बड़े व्यापारियों ने बताया कि इलाके में दब दबा बनाने मोती ठारवानी ने जब तब पुलिस की झूठी शिकायत विधायक से किया। लेकिन व्यापारियों ने विधायक से स्पष्ट किया कि मोती ठारवानी की शिकायत में  दम नहीं है। कारोबारियों को पुलिस प्रशासन से हमेशा समर्थन मिला है। बल्कि मोती ने ही व्यापारियों का जीना मुश्किल कर दिया है। 
 
               बुधवारी बाजार व्यापारी संगठन के एक पदाधिकारी ने बताया कि मोती ठारवानी ब्याज और अवैध वसूली का कारोबार करता है। अब तक नेतागिरी की धौंस दिखाकर पुलिस से बचता रहा है। यही कारण है कि उसका मन बढ़ गया। खुले सड़क पर ट्रैफिक जवान से बदसलूकी की घटना को अंजाम दिया। यदि मोती पर पहले ही पुलिस कार्रवाई हो जाती तो शायद जवान के साथ बदतमीजी करने का साहस नहीं करता।
                 व्यापारियों के अनुसार जब से प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार आयी है। मोती का अत्याचार बढ़ गया है।  व्यापारियों को आए दिन परेशान करता है। पुलिस से झूठी शिकायत करता है। हम लोग मांग करेंगे कि  ठारवानी पर अपराध दर्ज किया जाए। 
TAGGED:
close