सेनानियों के दरवाजे पहुंचे कांग्रेस नेता…आजादी के दिवानों के परिजनों का किया सम्मान..नायक ने कहा..अपने देश और शहीदों के योगदान पर नाज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—स्वतंत्रता दिवस के 75 वीं वर्षगांठ पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर के स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया। कांग्रेस नेता सेनानियों और शहीद परिवार के निवास पहुंचकर परिजनो को साल,श्रीफल और मोमेंटो से सम्मानित किया।
 
                    कांग्रेस नेताओं ने पीसीसी प्रमुख के निर्देश पर स्वतंत्रता कि 74 वीं वर्षगांठ पर सेनानियों और शहीद परिवार के परिजनों से मिलकर सरकार का संदेश दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सेनानियों और शरीदों की बदौलत ही आज हम आजाद भारत की खुली वादियों में सांस ले रहे हैं।
 
              संसदीय सचिव रश्मि आशिष सिंह , छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक,महापौर रामशरण यादव,ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ,सभापति शेख नजीरुद्दीन,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय,शहर उपाध्यक्ष धर्मेश शर्मा ,कोषाध्यक्ष नसीम खान ने स्वतन्त्रता सेनानी डॉ वासुदेव जै कृष्ण देवरस ,चिंतामन राव ओत्तालवार,बीआर यादव ,रोहिणी कुमार बाजपेयी,देवचंद भाई जोबनपुत्रा,डॉ शिवदुलारे मिश्रा ,रामगोपाल तिवारी के घर गए। सभई ने परिजनों को सम्मानित किया।
 
                   स्वतन्त्रता सेनानी डॉ वासुदेव देवरस के पुत्र चन्द्रप्रकाश देवरस ,चिंतामन राव ओत्तालवार के पुत्र माधव ओत्तालवार,बीआर यादव के पुत्र कृष्ण कुमार यादव,रोहिणी कुमार बाजपेयी की धर्मपत्नी चन्द्रा बाजपेयी ,डॉ शिवदुलारे मिश्रा के पौत्र शिवा मिश्रा,देवचंद भाई जोबनपुत्रा के पौत्र रमेश भाई जोबनपुत्रा और पंडित रामगोपाल तिवारी की पुत्रवधू कविता तिवारी का कांग्रेस नेताओ ने सम्मान किया गया ।
 
                    शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के निर्देश के साथ प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के आव्हान पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने स्वतन्त्रता दिवस के 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 14 अगस्त को “स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं शहीद ” दिवस मनाया गया।
 
                  बिलासपुर शहर के स्वतन्त्रता सेनानी जिन्होंने देश की आज़ादी की लड़ाई में अपना सब कुछ गंवाया। अंग्रेजो के खिलाफ संघर्ष किया।  जेल गए , यातनाों का सामना किया। देश की आजादी में अहम् योगदान दिया। उनके योगदान को याद करते हुए, उनके परिजनों को साल,श्रीफल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया है। प्रमोद नायक ने बताया कि परिजनों ने
close