यातायात जवान को कांग्रेस नेता ने दी धमकी.. मोबाइल छीना..जमकर किया गाली गलौच

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ने यातायात पुलिस जवान के साथ गाली गलौच और देख लेने की धमकी दिए जाने पर दुख जाहिर किया है। रोशन सिंह ने बताया कि कांग्रेस नेता सत्ता के नशे में मदहोश हैं। जहां तहां मारपीट कर बिलासपुर में आतंक का राज्य स्थापित करना चाहते हैं।
 
           भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रोशन सिंह ने ट्रैफिक जवान से गाली गलौच और देख लेने की धमकी  की घटना पर दुख जाहिर किया है। इस प्रकार की घटना को कांग्रेसी कल्चर बताते हुए निंदा भी की है। रोशन ने बताया कि शाम को रेलवे क्षेत्र के कांग्रेस नेता ट्रैफिक यातायात नियम का उल्लंघन करते पकड़े गए। पुलिस कार्रवाई से नाराज कांग्रेस नेता ने रौब दिखाकर छोड़े जाने का दबाव बनाया। जब जवान ने गाड़ी नहीं छोड़ा तो कांग्रेस नेता गाली गलौच करने लगा। इस दौरान उसने न केवल देख लेने की धमकी दिया। बल्कि जवान की मोबाइल भी छीन लिया।  
 
                 रोशन ने बताया कि घटना को लेकर आम जन में गहरी नाराजगी है।जहा तहां वसूली और रौब जमाने को लेकर कांग्रेस नेता कानून को हाथ में लेने से भी नहीं डर रहे है।  कांग्रेसियों की ऐसी हरकत से पुलिस और आम जनता में दहशत का माहौल है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि नशे में चूर कांग्रेसियों में सही और गलत की पहचान मर गयी है। 
 
                                रोशन ने कहा कि एक तरफ तो स्थानीय विधायक शहर में अमन चैन और भाई चारे की बात करते हैं। दूसरी तरफ रेलवे क्षेत्र का नेता कानून को हाथ में लेकर पुलिस जवान के साथ गाली गलौच और देख लेने की धमकी देता है। घटना को लेकर आम जनता के बीच से गहरी नाराजगी सामने आ रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close