कांग्रेस नेता लूट रहे सुख..और जनता रो रही खून की आंसू..अमर ने किया..निगम घेराव का एलान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— पूर्व निकाय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अमर अग्रवाल ने निगम और कलेक्टर कार्यालय घेराव का एलान किया है। उन्होने बताया कि नगर का विकास पूरी तरह से ठप है। विकास कार्यों के नाम से जनता की भावनाओं के साथ  खिलवाड़ किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के रूपयों की बंदरबांट हो रहा है। अराजता को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
                    भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने एलान किया कि पिछले तीन साल में प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन ने विकास के नाम पर जनता के साथ खिलवाड़ किया है। जनता के साथ धोखेबाजी किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। 25 मई बुधवार को सुबह 10 बजे विकास भवन क ेसामने भाजपा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे। कलेक्टर कार्यालय और आयुक्त नगर निगम समेत महापौर को ज्ञापन भी देंगे।
                 अमर ने बताया कि बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी वार्डाें की हालत बद से बदतर है। विकास कार्य के नाम पर केवल कागजी घोड़ा दौड़ाया जा रहा है।  नगर निगम सरकार के नेता ढ़ाई साल से केवल सुख भोग रहे हैं। और कांग्रेस नेता जनता को  दुधारू गाय समझकर सिर्फ शोषण कर रहे हैं। भोली भाली जनता खून की आंसू रोने को मजबूर है।       

Join Our WhatsApp Group Join Now
close