महिला अत्याचार पर कांग्रेस नेत्री का हमला..सीमा ने पूछा..गिरेबान झांक कर बताएं..कहां गयी 27 हजार बेटियां.. महंगाई के खिलाफ कब खोलेंगी मुंह

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—-शहर कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सीमा पाण्डेय ने हर्षिता पाण्डेय के प्रेसवार्ता पर हमला किया है। सीमा पाण्डेय ने कहा कि हर्षिता पाण्डेय घड़ियालु आंसू बहाना बन्द करें। शुतुरमुर्ग की तरह रेत में सिर छिपाने से भाजपा सरकार के पाप छिपने वाले नहीं है। महिलाओं के खिलाफ मनगंढंत अत्याचार का मुद्दा उठाकर हर्षिता और उनकी पार्टी जनता का ध्यान महंगाई से नहीं भटका सकती है।
 
               बताचे चलें कि भाजपा नेत्री हर्षिता पाण्डेय ने प्रेसवार्ता के माध्यम से प्रदेश सरकार और नेताओं पर महिलाओं के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया है। मामले में सीमा पाण्डेय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सीमा पाण्डेय ने प्रेस नोट जारी कर सवाल किया है कि महिलाओं की चिन्ता करने वाली हर्षिता पाण्डेय को बताना चाहिए कि पिछले पन्द्रह सालों में प्रदेश से गायब 27 हजार बेटियां इस समय कहां है। और वह महंगाई के खिलाफ कब मुंह खोेलेंगी।
 
           सीमा पाण्डेय ने कहा कि देश  महंगाई की आग में झुलस रहा है। लेकिन भाजपा नेताओं को इसकी कोई चिन्ता नहीं है। महंगाई से लोगों का ध्यान भटकाने सोची समझी रणनीति के तहत भाजपा नेता पैंतरेबाजी कर रहे हैै।
 
              सीमा ने बताया कि प्रदेश की भूपेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। दोषियों को जेल भेजा जा रहा है। राज्य महिला आयोग महिला अत्याचार को लेकर संजीदा है। लेकिन मामले में महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कहीं से भी गंभीर नजर नहीं आ रही हैं। 
 
               प्रदेश की जनता अच्छी तरह से जानती है कि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रहते हुए हर्षिता पाण्डेय ने महिलाओं को कितना न्याय दिलाया है। यदि उन्हें लगता है कि अपराधियों को जेल भेजना क्रूरता है तो ऐसी व्यवस्था भाजपा को मुबारक हो। जिसे प्रदेश की जनता ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
 
          महिलाओं के प्रति अत्याचार की बात करने वाली राज्य की पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष को बताना चाहिए भाजपा कार्यकाल में प्रदेश से गायब. 27000 बेटियाँ इस समय कहां है। उस समय उन्हें महिला अत्याचार की बात क्यों नहीं याद आयी। 
 
                       सीमा ने कहा कि देश इस समय महंगाई की आग में जल रहा है। केंद्र सरकार की नाकामी जनता के सामने आ चुकी है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान पर हैं।  महंगाई से ध्यान भटकाने भाजपा ने पैंतरेबाजी करना शुरू कर दिया है। लेकिन पैंतरेबाजी नहीं चलने वाली है। 
 
               सीमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस जब भी जनहित में कोई रणनीति बनाती है तो जनता ध्यान भटकाने भाजपा महिला मोर्चा की सक्रियता बढ़ जाती है। पिछले 15 फरवरी को रायपुर राजीव भवन में महिला कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक में 22 फरवरी को जिला स्तरीय और 25 फरवरी को रायपुर में महंगाई के खिलाफ पीसीसी ने प्रदेश स्तरीय आंदोलन का फैसला लिया। खबर मिलते ही भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं तिलमिला गयी। बढ़ती महंगाई पर नियंत्रित नही कर पाने की नाकामी को छिपाने धरना प्रदर्शन नाटक का एलान किया है। लेकिन भाजपा के लोग अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे।
 
                   बिलासपुर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पाण्डेय ,सावित्री सोनी,मंजू त्रिपाठी ,पुष्पा दुबे,हमीदा खान,पूनम माड़ेवार,राजश्री,अफ़रोज़ खान समेत कांग्रेस महिला ब्रिगेड ने भाजपा के धरना प्रदर्शन को कुत्सित प्रयास बताया है। नेत्रियों ने कहा कि लोग  कोरोना काल के बाद महंगाई की मार से परेशान है।  जान बचाने की दुहाई दे रहे है।  किसान लगातार काले कानून के विरोध में  3 महीने से दिल्ली सीमा पर हैं। ऐसे में लोगो की समस्या  को दरकिनार कर जनता को को गलत दिशा में भड़काने का काम अपराध है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close