कांग्रेस नेताओं ने खड़गे की जीत पर मनाया जश्न..बताया.. कांग्रेस में RSS नहीं..जनप्रतिनिधि चुनते हैं अपना नेता

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर–जिला कांग्रेस कमेटी ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के एलान के बाद जमकर आतिशबाजी कर खुशियों का इजहार किया है। कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस भवन में आतिश बाजी के साथ नए अध्यक्ष के चुने जाने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी भावनाओं को जाहिर किया है। साथ ही कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया है।
 
                     बुधवार की दोपहर मल्लिकार्जुन खड़गे को एआईसीसी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने पर जिला कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस में जमकर जश्न मनाया। आतिबाजी के साथ एक दुसरे नेताओं को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि कांग्रेस ही देश की एक मात्र पार्टी है..जहां लोकतंत्रिक मूल्यों का सम्मान किया जाता है। बिना किसी भेदभाव के पार्टी ने एक बार फिर अपना नेता चुना है। हर बार की तरह इस बार भी चुनाव के माध्यम से कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुना है। पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन कर देश के वरिष्ठ नेताओं में शुमार पूर्व नेता प्रतिपक्ष लोकसभा मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना अध्यक्ष चुना है। 
 
              कांग्रेस नेताओं ने बताया कि कांग्रेस ही देश की एक मात्र राजनीतिक पार्टी है जहां चुनाव प्रक्रिया का शिद्दत के साथ पालन किया जाता है। सब लोग मिलकर अपने नेता का चुनाव करते हैं। इसके विपरीत भाजपा जैसी पार्टी के अध्यक्ष का निर्णय बन्द कमरे में किया जाता है। सही मायनों में आरएसएस के इशारे पर भाजपा का राष्ट्रीय अधयक्ष चुना जाता है।
 
               कांग्रेसियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी की बागडोर अनुभवी ,निष्ठावान  और समर्पित हाथो में है। जिसका लाभ पार्टी को मिलेगा।
 
            कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी, महापौर रामशरण यादव, ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक,योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह,, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,सभापति शेखनजीरुद्दीन, नरेंद्र बोलर, राकेश शर्मा, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, सुभाष ठाकुर ,जावेद मेमन,अरविंद शुक्ला,विनोद साहू,मोती ठारवानी,सीमा घृटेश,पवन साहू, मनीष गडवाल, राम दुलारे रजक ,समीर अहमद,गजेंद्र श्रीवास्तव,दिनेश सूर्यवंशी,किरण तिवारी,अन्नपूर्णा ध्रुव,आयब खान,चन्दन सिंह,सुबोध केसरी,मनोज शर्मा,सूर्यमणि तिवारी,काशी रात्रे,मोती कुर्रे,आरती राजपूत,लक्ष्मी जांगड़े,अजय पन्त,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुएय़ 
19/10/22
 
 
 
close