महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन..कांग्रेसियों ने किया चक्काजाम..कहा.मोदी ने देश को गिरवी रखा

BHASKAR MISHRA
6 Min Read
बिलासपुर…जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर के पांच प्रमुख स्थानों पर दोपहर 12 बजे 5 मिनट का सांकेतिक चक्का जाम किया।  केंद्र की मोदी सरकार को आगाह किया कि महंगाई कम नही किया गया तो कांग्रेस  बड़ा आंदोलन करेगी।
 
              जिला कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर शहर के पांच प्रमुख स्थानों पर पांच मिनट का सांकेतिक चक्का जाम किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने महंगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्र की भाजपा सरकार कोजमकर निशाना भी साधा।  कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। एक समय भाजपा महंगाई के नाम पर सड़क पर नाचा करती थी। उसी भाजपा की सरकार ने महंगाई का रिकार्ड स्थापित किया है। महंगाई आज 70 वर्ष के  सर्वोच्च शिखर पर  है। देश की जनता भाजपा और आरएसएस के विचारों के बीच पीस रही है। 
 
             कांग्रेसियों ने कहा कि अच्छे दिन के ख्वाब दिखाने वालो से देश सम्भल नही रहा है। देश में महंगाई,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार जनता की भावनात्मक शोषण कर रही है। जो पेट्रोल 35 रुपये लीटर में मिलना चाहिये,100 रूपए को पार गया है।  400 रुपये में मिलने वाली रसोई गैस 900 पार है। डीजल का दर 30 रुपये से बढ़कर 90 हो गया है।
 
              कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी की सरकार चन्द उद्योगपतियों की कठपुतली बनकर रह गयी है। बीते 7 सालों में  में एनपीए 12 लाख करोड़ को पार कर गया है।देश के बैंक डूबते चले जा रहे है।
 
            कांग्रेसियों ने बताया कि देश चौतरफा समस्याओ से घिर चुका है। आर्थिक संकट से गुजर रहा है । जिसकी भरपाई के लिए नरेंद्र मोदी देश के केंद्रीय संपत्तियों को बेच रहे हैं। निश्चित रूप से यह आने वाले संकट का संकेत है ।
 
उस्लापुर ब्रिज के पास प्रदर्शन
 
                           उस्लापुर ब्रिज के पास शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक और जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी की अगुवाई में महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में संसदीय सचिव रश्मि आशिष सिंह, विधायक शैलेष पांडेय,प्रदेश सचिव विवेक बाजपेयी, आशीष सिंह, अशोक अग्रवाल,चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,नरेंद्र बोलर शेखर मुदलियार,ऋषि पांडेय ,कृष्ण कुमार यादव,बद्री यादव,संजय साहू,धर्मेश शर्मा,भास्कर यादव,शैलेन्द्र जायसवाल,अशोक भंडारी,सन्दीप दुबे, मनीष श्रीवास्तव,पुष्पेंद्र शर्मा,शशि सोनी   शहज़ादा खान समेत सैकड़ों कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया।
 
अपोलो चौक में अटल की अगुवाई में प्रदर्शन
 
                    अपोलो  हॉस्पिटल चौक बसन्त विहार में प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव की अगुवाई में चक्काजाम किया गया। अटल ने कहा सरकार देश की सम्पत्ति को बेच रही है। भारत इस समय कठिन दौर से गुजर रहा है। इसके लिए केवल और केवल प्रधानमंमत्री नरेन्द्र मोदी जिम्मेदार है। नरेन्द्र मोदी ने दो लोगों के हाथ मे देश को गिरवी रख दिया है।
 
              चक्काजाम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव,विनोद साहू,राकेश शर्मा,दिलीप पाटिल,सिद्धांशु मिश्रा,सन्ध्या तिवारी शिल्पी तिवारी समेत सैकड़ों कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। 
  
अभय की अगुवाई में तोरवा में प्रदर्शन
 
डीजल पेट्रोल महंगाई के खिलाफ गुरूनानक चौक में कांग्रेस बिलासपुरए ब्लाक कांग्रेस कमेटी रेलवे के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया।  प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण रायए प्रदेश सचिव महेश दुबेए पूर्व शहर अध्यक्ष एवं पार्षद रविन्द्र सिंहए महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता लव्हात्रे कोषाध्यक्ष नसीम खान प्रदर्शन में विशेष रूप से शामिल हुए।  कांग्रेसियों ने सभी नागरिकों से अपने अपील में कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण डीजल  पेट्रोलए खाद्य तेल समेत सभी सामग्रियों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि हुई है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
 
              इस दौरान सभी नेताओं ने बारी बारी से संबोधन दिया। सभा को रविन्द्र सिंह महेश दुबे नसीम खान अनिता लव्हात्रे अब्दुल परदेशी राज ने संबोधित किया। सभा का संचालन अभय नारायण राय ने किया। 
 
संदीप की अगुवाई में विधि विभाग का प्रदर्शन
 
      प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग अध्यक्ष एवं उच्चन्यायालय अधिवक्ता संदीप दुबे की अगुवाई में वकीलों ने महंगाई के खिलाफ धरना दिया। संदीप दुबे ने बताया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों  और अनिर्णय की स्थिति से महंगाई बढ़ रही है। नए वितीय वर्ष में घरेलु सकल उत्पाद अपने 20 साल के न्यूनतम स्तर पर है। बेरोजगारी रिकार्ड तोड़ बढ़ चुकी है। केंद्र की बीजेपी सरकार ने रोजगार के अवसर को खत्म कर दिया है। गरीब लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर को पार गया है। ।
 
तिफ़रा ब्लाक कांग्रेस का सांकेतिक हाइवे जाम
 
                  तिफरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी प्रमुख लक्ष्मीनाथ साहू की अगुवाई में तिफ़रा के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस और अन्य खाद्य सामग्रियों की बेलगाम बढ़ती महँगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने रायपुर मुख्य मार्ग तिफ़रा में पाँच मिनट का सांकेतिक चक्का जाम किया। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की। हाइवे जाम कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख़ नज़रूद्दीन, छाया विधायक राजेंद्र शुक्ला, देवेंद्र सिंह, ब्लाक अध्यक्ष तिफ़रा लक्ष्मीनाथ साहू, ब्लाक-2 अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, निगम पार्षद राजेश शुक्ला, सीताराम जायसवाल, अजय यादव, राजकुमार तिवारी,  बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे !
 
 
 
TAGGED:
close