कांग्रेस नेताओं ने किया सत्याग्रह..कहा.हमारा रिश्ता बलिदानी पार्टी से…हम मोदी हथकण्डों से नहीं डरते

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—केन्द्र की भाजपा सरकार और ईडी के खिलाफ ज़िला कांग्रेस कमेटी कांग्रेस भवन के सामने कांग्रेस नेताओं ने  सत्याग्रह प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मोदी सरकार और भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हम डरने वाले नहीं है। सच्चाई की हमेशा जीत होती है। दमनकारी नीतियो के सामने झुकने वाले भी नहीं है। क्योंकि कांग्रेस का सम्बन्ध शहीदों और सेनानियों की पार्टी से है। हम संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग करने वालों का पुरजोर विरोध करते रहे हैं..और आगे भी करते रहेंगे। 
                   जिला कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण के नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय के सामने सत्याग्रह कर मोदी सरकार और ईडी कार्रवाई का विरोध किया। कार्यक्रम मे डीआरओ योगेंद्र सिंह योगी ने भी शिरकत किया। योगी ने कहा कि कांग्रेस बलिदानी पार्टी है।  आज़ादी की लड़ाई में कांग्रेस नेताओं का योगदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। हम नरेंद्र मोदी की ईडी सीबीआई या आई टी से ड़रने वाले नही है।
               शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने अपने फण्ड की राशि अखबार को पुनर्जीवित करने के लिए दिया। जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई में अहम योगदान दिया। और अंग्रेजो से दो दो हाथ किया। ऐसे लोग लोग  मोदी सरकार को पसंद नहीं है। नेशनल हेराल्ड अखबार, कांग्रेस पार्टी और देश की जनता के दिलों में है। हम अपने अतीत को संजोकर रखना चाहते हैं।  ताकि आने वाली पीढ़ी  को अपनी आजादी का गौरवशाली इतिहास को समझने का अवसर मिले। 
           ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि  नरेंद्र मोदी और भाजपा ने देश को गुमराह किया है। देश की आर्थिक स्थिति ,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार, विदेशी कर्ज़ ,मुद्रास्फीति,एनपीए सर्वोच्च शिखर पर है। प्रधानमंत्री से देश सम्भल नही रहा है। चन्द उद्योगपतियो के इशारे पर काम कर रहे है। जब विपक्ष सरकार पर भारी पड़ रहा है। तो नरेंद्र मोदी संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर आवाज को दबा रहे हैं। 
                राहुल गाांधी ने उदयपुर संकल्प शिविर के दौारन अपने  भाषण में कहा किसी से नही डरता… न मैं भ्रष्टचार करता हूं। इसके बाद प्रधानमंत्री और उनकी टीम  ने ईडी के जरिए  सोनिया गांधी और राहुल गांधीजी को नोटिस देकर परेशान करना शुरू किया। लेकिन कांग्रेस पार्टी और उसके सिपाही डरने वाले नही है।तानाशाही का  सड़क से लेकर सदन तक विरोध किया जाएगा।
             महापौर रामशरण यादव ने कहा नरेंद्र मोदी प्रजातांत्रिक मूल्यों का गला घोंट रहे है। हम दो हमारे दो की राह पर चल रहे है। युवा, विपक्ष ,कर्मचारी सड़क पर है। चन्द मोदी परस्त को छोड़ दे तो पूरा देश ठगा सा महसूस कर रहा है। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए मोदी रोज नए हथकण्डे अपना रहे है ।
                     सत्याग्रह को नरेंद्र बोलर,चन्द्रप्रकाश बाजपेयी,राकेश शर्मा,शेख नजीरुद्दीन,ने भी सम्बोधित किया । धरना में डीआरओ योगेंद्र सिंह योगी, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, महापौर रामशरण यादव,बीआरओ जैतराम खांडे ,शेख नजीरुद्दीन, अभय नारायण राय,भुवनेश्वर यादव,नरेंद्र बोलर,ऋषि पांडेय,जावेद मेमन,सुभाष ठाकुर,अंकित गौरहा,राजेन्द्र साहू,विनोद साहू, तैय्यब हुसैन,चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,राकेश शर्मा,बिरझेराम सिंगरौल,ब्रजेश साहू,शिल्पी तिवारी,तृप्ति चंदा,चित्रलेखा कंस्कार, पूर्णिमा मिश्रा,अन्नपूर्णा ध्रुव,अनुराधा राव,रीता मजूमदार,रानू,पूर्णा चन्द्रा,दिलीप कक्कड़,रामदुलारे रजक,चन्द्रहास केशरवानी,मनोज शर्मा,मिह हफीज, देवेंद्र मिश्रा,रामप्रसाद साहू,देवेंद्र मिश्रा ,रामचन्द क्षत्री,भरत जुर्यनी,महेतराम ,सूर्यमणि तिवारी विनय अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

 

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close