जरूरतमंदो के सहयोग में कांग्रेस नेताओं ने बढ़ाया हाथ..अटल और मेयर नें बांटा राशन..कहा..कोई नहीं सोएगा भूखा..सरकार हर पल सबके साथ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-लॉकडाउन का असर कमोबेश सभी पर है। लेकिन मजदूरी करने वाले परिवार पर कुछ ज्यादा ही भारी है। दो जून की रोटी के लिए एक साथ मजदूर परिवारों को संघर्ष करना पड़ रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस नेताओं ने गरीब परिवार की मजबूर और लाकडाउन के प्रभाव को देखते हुए सहयोग का हाथ बढ़ाया है। बिलासपुर नगर निगम मेयर महापौर रामशरण यादव और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने गरीबों के बीच पहुंचकर सूखा राशन वितरण किया है। 
 
         अटल और मेयर ने कहा कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा। सरकार बराबर उनके साथ है। इसी क्रम में मंगलवार को वार्ड क्रमांक 22 डॉ .भीमराव अंबेडकर नगर में महापौर रामशरण यादव और प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के जरूरत मंद लोगो के बीच पहुंचकर  राशन का वितरण किया है।
 
                मेयर  रामशरण यादव ने कहा कि विपत्ति काल में सरकार सबके साथ है। जरूरत मंद लोगो को भूखे नही रहने दिया जायेगा। प्रदेश की सरकार और नगर निगम सभी तरह की सहायता के लिए संकल्पित है।
 
             अटल श्रीवास्तव ने कहा कि शहर के हर जरुरतमंद परिवार तक राशन पहुचायी जा रही है। संक्रमण के इस दौर में पूरा सहयोग सरकार और कांग्रेस कमेटी की तरफ से किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति अपने को अकेला ना समझे। किसी को घबराने की भी जरूरत नहीं है। लोग अपने घर में रहे। सभी के पास राशन पहुंचाया जाएगा। 
 
               इस दौरान वार्ड की पार्षद संगीता राजकुमार तिवारी , वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश शर्मा, पूर्व पार्षद संजय पिल्ले , बब्बी भंडारी , धर्मेश शर्मा, अमर बजाज, अशोक बजाज, इमरान अली , सतीश सिह ठाकुर , फिरोज खान , आरिफ खान , अमित पिल्ले , विकास सिह चौहान, प्रेम सोनवानी , तरुण यादव, काशिफ अली, जित्तू सिह , महबूब भाई , शिवशंकर हुमने , सुबिकान्त, अविनाश हुमने , विनय वैध, कुंदन मेश्राम, अयाज खान , छोटे भाई आदि वार्ड वासी उपस्थित थे।
close