विधायक समेत कांग्रेसियों ने दिखाई ताकत..शैळेष ने कहा…भारी मतों से जीत के साथ ही बदलेगी कुदुद्णड की तस्वीर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपु–विधायक शैलेश पांडे ने समर्थकों और कांग्रेस नेताओं के साथ विष्णुनगर वार्ड का पदयात्रा किया। घर घर पहुंचकर जनता से अनिता कश्यप के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान शैलेष पाण्डेय ने भीड़ के साथ भाजपा समेत विपक्ष को दमखम भी दिखाया। जनता से संवाद कर शैलेष ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिलेगा और हम कुदुदण्ड की तस्वीर भी बदलेंगे।
        शैलेष पाण्डेय ने विष्णु नगर वार्ड पार्षद उप चुनाव मतदान के ठीक दो दिन पहले सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ दमखम दिखाया। इस दौरान कांग्रेस संगठन के नेता और पदाधिकारियों ने घर घर पहुंचकर जनता से अनिता कश्यप के लिए आशीर्वाद मांगा। गली सड़कों में गाजे-बाजे के साथ घूमकर शैलेष पाण्डेय ने जनता से ना केवल अनिता को जीताने को कहा…बल्कि वादा भी किया कि कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का मतलब कुदुदण्ड का समग्र विकास है।
 पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस ने आज तक जो भी वादा किया उसे निभाया है। हम एक बार फिर वादा करते हैं कि अनिता के जीत के साथ ही विकास का काम दोगुनी रफ्तार से शुरू हो जाएगा। रैली में शामिल महापौर रामशरण यादव ,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ,विजय पांडे महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पांडे सीमा धितेश ने लोगों से हाथ जोड़कर कांग्रेस प्रत्य़ाशी को भारी मतों से जीताने को कहा। 
 चुनाव संचालक राकेश शर्मा जावेद मेमन, पूर्व महापौर राजेश पांडे, शेखर मुदलियार, रतन कश्यप, कांग्रेस के सारे पार्षद एल्डरमैन,निगम क्षेत्र की प्रथम महिला नागरिक  महापौर रामचरण यादव की धर्मपत्नी ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अनीता कश्यप के साथ महिलाओं से संवाद किया। अनिता कश्यप को सुख दुख का भागीदार बताया और वोट मांगा।
           जनता से संवाद के दौरान शैलेश पांडे ने कहा है कि कुदुदंड के विकास और क्षेत्र की तस्वीर बदलने में मतदाताओं की भूमिका अहम् होगी।  कुदुदंड में 18 करोड़ का नया पुल, कुदुदंड मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है।  50 करोड़ की लागत से कुदुदंड में अरपा में बैराज बनाया जा रहा है। स्थानीय निवासियों को अब पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
 विधायक ने बताया कि जल्द ही कुदुण्ड क्षेत्र स्थित अरपा पर एक नया पुल का भी निर्माण किया जाएगा।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अरपा और  कुदुदंड का घनिष्ठ नाता है।  हमें पूरा विश्वास है कि  कुदुदंड  की जनता का आशीर्वाद कांग्रेस उम्मीदवार अनीता के साथ हैं। अनीता कश्यप को कुदुदंड की जनता 9 जनवरी को आशीर्वाद देगी । क्योंकि कुदुदंड के मतदाता भी जानते हैं कि वार्ड का विकास डबल इंजन की कांग्रेस सरकार ही करा सकती है।
     
close