कांग्रेस नेताओं ने बताया..किसानों के सच्चे नेता थे नायक..हमेशा अन्नदाताओं के लिए किया काम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मंत्री शक्राजीत नायक के निधन पर गहरा दुख जाहिर किया है। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में कमोबेश सभी नेताओं ने शक्राजीत के निधन को बड़ी क्षति बताया है। साथ ही सभी ने नायक को नम आंखों से श्रद्धांजलि भी दी है। इस दौरान सभी नेताओं ने नायक के कामकाज और व्यवहार पर भी चर्चा की।
 
         प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, अपैक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी,प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह,,विधायक शैलेष पांडेय,महापौर रामशरण यादव,ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, प्रदेश सचिव आशीष सिंह,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, कार्यकारिणी सदस्य विष्णु यादव,पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव,  प्रदेश पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ,प्रदेश सचिव विवेक बाजपेयी ,पुर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,संयुक्त सचिव राजेन्द्र शुक्ला, सचिव रविन्द्र सिंह, सचिव महेश दुबे,सभापति शेख नजीरुद्दीन, राजेन्द्र साहू,संचार विभाग के सदस्य विभोर सिंह,ज़फ़र अली,एल्डर मेन सुभाष ठाकुर, कोषाध्यक्ष नसीम खान,शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने श्रद्धांजलि पूर्व मंत्री शक्राजीत नायक को नम आखों से याद किया।
 
               कांग्रेस नेताओं ने बताया कि  डॉ शक्राजीत नायक ने सरिया और रायगढ़ विधानसभा का कई बार नेतृत्व किया। उन्होने प्रदेश की पहली सरकार अजित जोगी के कार्यकाल में सिंचाई मंत्री की जिम्मेदारी को गंभीरता के साथ निभाया। नायक ने सिंचाई मंत्री रहते हुए किसानों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया। किसानों को खेती में अच्छी सुविधा मिल सके लगातार प्रयास किया। 
 
           कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नायक का रिश्ता किसान परिवार से था। डॉ नायक ने हमेशा छत्तीसगढ़ के विकास और समृद्धि के लिए काम किया । कोरोना को मात देकर रायपुर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। लेकिन नियति ने कुछ और ही मंजूर था। 29 मई को सुबह 9.30 बजे रायपुर के निजी अस्पताल में उन्होने अंतिम सांस ली। नायक के असमय निधन से कांग्रेस को बहुत बड़ी क्षति हुई है ।    

Join Our WhatsApp Group Join Now
close