कॉंग्रेस विधायक भाजपा मे शामिल,केंद्रीय मंत्री,मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Shri Mi
1 Min Read

नयी दिल्ली-उत्तराखंड की पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) में शामिल हो गए, राजकुमार ने आज यहाँ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद प्रधान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।राजकुमार उत्तराखंड के अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आने के बाद भाजपा से जुड़े। वर्ष 2007 में सहसपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने राजकुमार को टिकट दिया और वह विजयी होकर विधायक बने। इसके बाद 2012 में उन्होंने उत्तरकाशी की पुरोला सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा लेकिन वह चुनाव हार गए। वर्ष 2017 में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीता।उल्लेखनीय है कि इससे पहले पिछले दिनों उत्तराखंड के धनौल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भी भाजपा में शामिल हुए थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close