कांग्रेस संगठन अध्यक्षों को नहीं मिलेगी टिकट..भूपेश ने की गृहमंत्री पर कार्रवाई की मांग

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

BHUPESHबिलासपुर— कांग्रेस के कारण ही सरकार अपने अवांछित नियमों और निर्णयों में बदलाव करती है। किसानों को बोनस कांग्रेस के लगातार आंदोलन की वजह से मिली है। सरकार से किसानों का विश्वास उठ चुका है। सरकार ने 37 लाख के वजाय केवल 13 लाख किसानों को बोनस दिया है। वह भी केवल एक साल का…जबकि बोनस चार साल का मिलना चाहिए।  अब तो मुख्यमंत्री के विधानसभा में ही किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी है। यह बातें पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने बिलासपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों से कही।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                  बिलासपुर अल्पप्रवास पर पहुंचे पीसीसी अध्यक्ष ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। उन्होने कहा कि कांग्रेस के लगातार आंदोलनों के कारण ही सरकार झुक रही है। काग्रेस 2014 से लगातार गरीब,किसान,नौजवान और महिलाओं के लिए सड़क की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस के दबाव में ही सरकार अपने नियमों और निर्णयों में बदलाव करती रही है। किसानों को बोनस भी कांग्रेस के दबाव में मिला है। किसानों को दिया जाने वाला बोनस आधा अधूरा है। किसानों का विश्वास  सरकार से उठ चुका है। अगर विश्वास नहीं उठता जांजगीर जिले के जगदीश बघेल, बालोद जिले के राधेलाल देवांगन को आत्महत्या का प्रयास नहीं करना पड़ता। राधेलाल की हालत अभी भी खतरे से बाहर नही है।

                 भूपेश ने बताया कि प्रदेश के 37 लाख किसानों में से मात्र 13 लाख किसानों को ही बोनस दिया जा रहा है। बोनस पिछले 4 साल का दिया जाना चाहिए। लेकिन एक साल का दिया जा रहा है।  किसानों के पूरे उत्पादन के बजाय केवल 15 क्विंटल पर ही सरकार बोनस दे रही है। 24669 करोड़ के बदले 2100 करोड़ का झुनझना थमाया जा रहा है।

                          प्रदेश में सूखे के सवाल पर भूपेश ने बताया कि सरकार ने 22 जिलों के 96 तहसीलों को सूखा घोषित किया है। किसानों के साथ आम आदमी परेशान है। भाजपा के लोग जश्न मना रहे हैं। मिठाई बांट रहे और फटाखा फोड़ रहे हैं। दरअसल भाजपाइयों को किसानों की दुख और तकलीफों से कोई लेना देना नही है।

                              चुनाव में टिकट बटवारे के सवाल पर भूपेश ने कहा कि दरअसल मीडिया वाले ही टिकट बाँट रहे है। चुनाव को 14 महीने बाकी है। राहुल गाँधी के 6 महीने पहले टिकट बाटने के निर्देश पर आगे अमल किया जाएगा। लेकिन संगठन के जिलाध्यक्षों पद रहने वाले किसी भी कार्यकर्ता को विधानसभा चुनावों में टिकट नही दिया जायेगा। प्रदेश महामंत्री,महासचिव दर्जनों है इसलिए इनकेे लिए शर्त लागू नही है।

                                    कांग्रेस में एकजुटता के सवाल पर बघेल ने कहा कि बीजेपी में एकजुटता नही है। रमन-बृजमोहन, रमन-सरोज, रमन-अमर में नही है। नंदकुमार साय और संत कुमार रोज बीजेपी के खिलाफ बयान दे रहे हैं।

                                                संगठन चुनाव के सवाल पर भूपेश ने बताया कि  दिल्ली में संगठन चुनाव को लेकर चुनाव प्रभारी, डीआरओ के साथ बैठक हुई है। बैठक जिलाध्यक्षो के नाम पर सहमति के लिए प्रयास किया गया।

                        गृहमंत्री बाबाओं से शुगर का इलाज करवाते हैं। स्वास्थ्य मंत्री प्रशिक्षित डॉक्टरों को झोलाछाप कहते हैं। अच्छी खासी क्लीनिक को बन्द करवा देते हं। सरकार के मंत्री अंधविश्वास को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। मंत्री पर अंधविश्वास निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जानी चाहिए। इस समय बाबाओं के नाम पर बीजेपी की बोलती बंद है।

                           ओबीसी आयोग के सवाल पर भूपेश ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी विरोध नहीं किया। बीजेपी के नेता अपनी जमीन खिसकते देख चिल्लाना शुरू कर दिया है। ओबीसी के आरक्षित पदों को आउटसोर्सिंग से भरा जा रहा है। कांग्रेस की मांग है कि आयोग में आठ सदस्य होंगे…इनमें से एक सदस्य सचिव,एक महिला भी ओबीसी से हो। बीजेपी नहीं मान रही है। बीजेपी महिला विरोधी है इससे साबित होता है।

close