कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने कहा..सीएम का जैविक पिटारा देख चौका देश..वादा किया उसे निभाया.. वर्तमान ही नहीं..उज्जवल भविष्य का बजट दिया

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने भूपेश सरकार के बजट को संतुलित और क्रांतिकारी बताया है। अटल ने कहा कि बजट में सर्वहारा वर्ग का ध्यान रखा गया है। देश में चर्चित गोधन न्याय योजना के गोबर से बने सूटकेश को लेकर जब मुख्यमंत्री जब सदन पहुंचे, तो दुनिया आश्चर्यचकित हो गयी। जब पिटारा खुला तो सभी वर्ग के लोग गदगद हो गए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

गोबर से बने पिटारे से सभी के लिए सौगात – अटल श्रीवास्तव

      अटल ने बताया कि बजट में सबके लिए है। पुरानी पेंशन योजना एक बार फिर लागू होने से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार ने पेंशन बंद किया था।  भूपेश बघेल सरकार ने बहाल किया है। भाजपा के कर्मचारी विरोधी रवैये को मुख्यमंत्री ने आईना दिखाया है।

              बजट में छोटे और मंझले उद्योगों के साथ-साथ स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी भरपूर राशि दी गई है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर जोर दिया गया है। त्रिस्तरीय पंचायत राज, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत, जिला पंचायत को भरपूर राशि दी गई है।

सभी वर्गों को राहत- रामशरण यादव
            महापौर रामशरण यादव ने कहा कि बजट स्थानीय निकायों को सुदृढ़ करने वाला है। जमीन की गाईडलाईन में कलेक्टोरेट दर से 30 प्रतिशत कम करना महत्वपूर्ण कदम है। ग्रामीण एवं शहरी अधोसंरचना को तेजी से विकसित करने पर जोर दिया गया है। महिला और बच्चों का सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया गया है। उद्यमिता के नवीन अवसरों का सृजन, शासकीय सेवकों से भविष्य सुरक्षित करने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं। जल मिशन के माध्यम से करोड़ों रूपये शुद्ध पेयजल पहुंचाने हेतु खर्च किये जा रहे है।  सबसे महत्वपूर्ण है कि 1 लाख करोड़ रूपये से अधिक के बजट पर जनता के ऊपर किसी भी प्रकार का कर नहीं थोपा गया है।

बेरोजगारों को राहत बजट – अभय नारायण राय
      प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि बजट में महिला, युवा एवं शिक्षित बेरोजगारों को महत्व दिया गया है। पीएससी परीक्षाओं में फार्म भरने के लिए शुल्क को माफ कर स्थानीय युवाओं का सम्मान करते हुए एक बड़ा कदम मुख्यमंत्री ने उठाया है। राजीव युवा मितान क्लब का गठन करने और उसे करोड़ों की राशि देने से युवाओं को संबल मिलेगा। बजट में किसानों के साथ-साथ कृषक, मजदूर, वनोपज संग्रहित करने वाले वनवासी एवं आदिवासी क्षेत्रों को भी महत्व दिया गया है।

 मुख्यमंत्री ने राहुल से किया वायदा निभाय–प्रमोद नायक

   जिला सहकारी बैंक बिलासपुर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने  कहा कि मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी किए गए वादा को निभाया है। मुख्यमंत्री ने बजट पेश करते हुए सालाना 6000 की राशि को 7000 कर दिया है। हितग्राहियों का दायरा बढ़ाते हुए भूमिहीन कृषक मजदूरों के साथ सुदूर अंचल में निवास करने वाले आदिवासी और बैगा को भी जोड़ दिया। ऋण माफ, 2500 रूपये पर धान खरीदी के साथ ही  बजट में किसानों के लिए अनेक योजनाओं की घोषणा की है।

प्रतिनिधियों का सम्मान बढ़ाया—अरूण सिंह चौहान

 जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में त्रिस्तरीय पंचायती राज, जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायतों को अनेकों सौगात दी है। मानदेय वृद्धि के साथ स्वेच्छा अनुदान राशि में वृद्धि कर निर्वाचित प्रतिनिधियों का सम्मान बढ़ाया है। रेत उत्खनन में पंचायतों की भूमिका लागू कर मुख्यमंत्री ने पंचायतों का भी सम्मान किया है।

वर्तमान और भविष्य को एक साथ राहत–अंकित
      
               जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने बताया कि बजट  जमीन से जुड़े लोगों को दर्द और पीड़ा को महसूस करने वाला है। बजट से साफ जाहिर है कि कांग्रेस सरकार किस हद तक संवेदनशील हैं। एक तरफ कर्मचारियों को पेशन का एलान करते हैं। तो दूसरी तरफ गोधन न्याय योजना को सर्वप्रिय बनाने के लिए काम करते हैं। युवा बेरोजगारों को आवेदन शुल्क से छुटकारा बहुत बड़ी बात है। किसान,मजदूरों के लिए सौगात का मुख्यमंत्री ने बजट में पिटारा खोला है। जनप्रतिनिधियों का मान सम्मान स्थापित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है। मानदेय में बृद्धि कर जनता की सेवा के प्रति लोगों को जागरूक किया है। बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने एन्टी क्राइम टीम का गठन का एलान बजट में किया गया है। एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर पदों का एलान बड़ी बात है। सरकार ने युवा बेरोजगारों को बजट में रोजगार के साथ ही जीवन सुरक्षा का वादा किया गाय है।

close