कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा..15 साल में प्रदेश को बनाया चारागाह..लिखा घोटालों का किताब.. भाजपा कार्यकाल में विकास मतलब भ्रष्टाचार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने बिलासपुर प्रवास के समय दिए गए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के बयान को आधारहीन और तथ्यहीन बताया है। पाण्डेय ने प्रेस नोट जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री समेत भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथ लिया है। पाण्डेय ने बताया कि डॉ.रमन सिंह को सत्ता से बाहर होने के बाद ही छत्तीसगढ की चिंता सताने लगी है। 
 
                जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने बिलासपुर प्रवास के दौरान  पूर्व मुख्यमंत्री की तरफ से दिए गए बयान को आड़े हाथ लिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 5 वर्षो तक छत्तीसगढ़ को चारागाह समझने वाले को आज छत्तीसगढञ की कुछ ज्यादा ही चिन्ता सताने लगी है। 
 
        शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ की 25 हजार करोड़  से अधिक राशि दबाकर बैठी है।  डॉ रमन सिंह  को अपने नेता नरेंद्र मोदी पर दबाव बनाकर  राशि को रिलीस कराने के लिए प्रयास करें। केंद्र सरकार राज्यो को नियम के तहत विकास के लिए राशि आबंटित करती है। केंद्र में कांग्रेस की भी सरकार थी और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार। लेकिन कोई भी कांग्रेस नेता इस तरह की बयानबाजी नही किया।
 
      पाण्डेय ने बताया कि जनता का पैसा जनता के विकास के लिए खर्च किया जाता है। उसमे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भेदभाव  पूर्ण व्यवहार कर रहे हैं। भाजपा और डॉ रमन सिंह को  राजनीतिक शुचिता और मर्यादाओ का पालन करने की जरूरत है। 
 
           छत्तीसगढ़ को 15 वर्षो तक विकास के नाम पर भ्रष्टाचार समझने वाले डॉ रमन सिंह और भाजपा नेता छत्तीसगढ़ के हितैषी बनने का ढोंग कर रहे है। विकास के नाम पर बड़े बड़े घोटाला करना ,पनामा गेट में पुत्र का नाम आना, दामाद पर स्वास्थ्य विभाग में 50 करोड़ का घोटाला का आरोप, 36 हजार करोड़ का नान घोटाला,सीवरेज घोटाला जनता अभी भूली नहीं है।
 
              रमन सिंह ने अपने कार्यकाल में घोटालो का इतिहास लिखा है। बावजूद इसके भाजपा और डॉ रमन सिंह को   अपना 15 वर्ष  स्वर्णिम युग लग गए हो लेकिन जनता नहीं भूली है। 
 
            विजय पांडेय ने कहा कि कांग्रेस का विकास मतलब जनता की हितों से जुड़ा काम है। ना कि भाजपा की तरह विकास मतलब भ्रष्टाचार है ?

Join Our WhatsApp Group Join Now
Share This Article
close