कांग्रेसियों ने किया सीएम हाउस का घेराव…नजर नहीं आयीं रेणु जोगी…भूपेश सोनिया से मिलने रवाना..टीएस ने डाला दिल्ली में डेरा

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

IMG-20171029-WA0011 IMG-20171029-WA0014 रायपुर–पीसीसी चीप भूपेश बघेल की गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए रायपुर में आज कांग्रेसियों ने शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन से रैली की शक्त में प्रदेश के सभी कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में सीएम हाउस पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को सीएम हाउस के पहले ही रोक दिया गया। नाराज कांग्रेसियों ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कमलेश्वर पटेल की अगुवाई में सड़क पर ही धरना प्रदर्शन किया है। मौके पर रामधुन बजाया जा रहा है। रघुपति राघव राजा राम भजन गाते हुए कांग्रेसियों ने सीएम और मुणत से इस्तीफे की मांग की है। इस दौरान कांग्रेसियों ने मांग की है कि सीड़ी काण्ड की जांच सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश के निगरानी में की जाए। धरना प्रदर्शन में पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल,नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव और चरणदास महंत नजर नहीं आये है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      सीडी काण्ड के विरोध और भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के मद्देनजर आज प्रदेश कांग्रेस के आलापदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सीएम हाउस का घेराव किया है। कांग्रेस भवन से रैली की शक्ल में एकजुट सीएम हाउस घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों को सुरक्षा प्रशासन ने सीएम हाउस के पहले ही रोक दिया। प्रदेश से रैली और धरना प्रदर्शन में शामिल नाराज कांग्रेसी सीएम हाउस से कुछ दूर सड़क पर बैठकर धरना दिया है। यद्यपि पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल,नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंह और चरणदास महंत ना तो रैली में नजर आए और ना ही धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। धरना प्रदर्शन और रैली का नेतृत्व राष्ट्रीय कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कमलेश्वर पटेल ने किया है।

टीएस और भूपेश दिल्ली रवाना,नजर नहीं आए चरणदास

                           रैली और धरना प्रदर्शन के पहले प्रदेश के सभी कांग्रेस पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए। प्रदेश के सभी कांग्रेसियों को भूपेश बघेल ने संबोधित किया। सीडी काण्ड की सच्चाई पर भी प्रकाश डाला। भूपेश ने कहा कि जो कुछ सामने आया है वह कुछ भी नहीं है। सरकार दबाव बनाकर सच्चाई को छिपाना चाहती है। जो हरगिज संभव नहीं है। जानकारी मिल रही है कि मेरे खिलाफ IMG-20171029-WA0010षड़यंत्र और गिरफ्तारी का प्लान तैयार किया जा रहा है। बैठक को रविन्द्र चौबे,धनेन्द्र साहू,ताम्रध्वज साहू,कमलेश्वर पटेल,छाया वर्मा,करूणा शुक्ला समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया है।

                                                        कांग्रेस बैठक को रिचार्ज करने के बाद पीसीसी चीप भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भूपेश और टीएस को तलब किया था। जिसके कारण रैली और धरना प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए।

गिरफ्तारी और प्रदर्शन

                        कांग्रेस कार्यालय से निकलर प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायक, संगठन पदाधिकारी और अन्य जनप्रतिनि सीएम हाउस की तरफ रैली के साथ निकले। पुलिस ने जगह जगह कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। सीएम हाउस पहुंचने से पहले ही सीएम सुरक्षा व्यवस्था ने सभी कांग्रेसियों को रोक दिया। मौके पर ही सभी कांग्रेसी धरना पर बैठ गए। गांधी का प्रिय भजन गाना शुरू कर दिया। इसके अलावा शर्म करो और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

लोकतंत्र पर हमला

               कांग्रेस कार्या्लय में भूपेश बघेल और रैली में कमलेश्वर पटेल ने कहा कि विनोद वर्मा की गिरफ्तारी अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है। लोकतंत्र खतरे में है। विनोद वर्मा को नियम और कानून को ताक पर रखकर गिरफ्तार किया गया है। जनता की आवाज को सरकार दबा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद इतनी त्वरित कार्रवाई नहीं हई है। जाहिर सी बात है कि भाजपा सरकार घबरा चुकी है। विनोद वर्मा की गिरफ्तारी ब्रिटिश हुकुमत को याद दिलाती है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि सरकार को विनोद वर्मा को छोड़ना होगा। साथ ही मामले में निष्पक्ष जांच की भी मांग कांग्रेसियों ने की। कांग्रेसियों ने कहा अंतागढ़ सीडी काण्ड,नसबंदी काण्ड,नान घोटाला काण्ड की भी सीबीआई जांच होनी चाहिए।

जाांच और इस्तीफा की मांग

                         कांग्रेस के सभी विधायक समेत प्रदेश संगठन के बड़े नेता कमलेश्वर पटेल,धनेन्द्र साहू,सत्यनारायण शर्मा,ताम्रध्वज साहू,अटल श्रीवास्तव,छाया वर्मा,कूरूणा शुक्ला ने सीएम से इस्तीफा मांगा। इसके अलावा सीडी मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश से करवाने की मांग की। कांग्रेसियों ने कहा कि पीडब्लूडी मंत्री राजेश मुणत को तात्काल बर्खास्त किया जाए। IMG-20171029-WA0009

सियाराम,रेणु और आर.के.राय गायब

                    बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक,गुंडरदेही विधायक आर.के.राय ना तो बैठक में गए और ना ही धरना प्रदर्शन में ही दिखाई दिए। जगजाहिर है कि दोनों नेताओं की गिनती कांग्रेस के बागियों में होती है। ताज्जुब की बात है कि कोटा विधायक रेणु जोगी भी धरना प्रदर्शन में नहीं दिखाई दी है। कारण किसी कांग्रेसी ने नहीं बताया है।

बिलासपुर से भारी संख्या में पहुंचे कांग्रेसी

                    धरना प्रदर्शन में बिलासपुर से भारी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे है। पदाधिकारियों के अलावा यूथ विंग,महिला कांग्रेस और छात्र संगठन एनएसयूआई के भी नेताओं ने धरना प्रदर्शन में भाग लिया है। धरना प्रदर्शन में पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव के अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवा मिश्रा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला,शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर,निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन,महेश दुबे,अभय नारायण राय,दिलीप लहरिया,प्रमोद नायक,अरूण चौहान,त्रिलोक श्रीवास,अरूण चौहान समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

close