कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा को भूपेश दिखाएंगे झंडी…राजेन्द्र ने बताया..किसान,मजदूरों की उठाएंगे आवाज

rajendra shuklaबिलासपुर–ज़िला  कांग्रेस कमेटी ने किसानों की मांगो को लेकर लगातार तीसरे साल भी किसान अधिकार न्याय पद यात्रा का एलान किया है। कांग्रेस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार किसान न्याय पदयात्रा का संंचालन पांच चरणों में किया जाएगा। इस दौरान भाजपा सरकार की वादा खिलाफी को जन जन तक पहुंंचाया जाएगा।

Join WhatsApp Group Join Now

                कांग्रेस नेताओं ने किसान अधिकार न्याय पदयात्रा का एलान किया है। कांंग्रेस कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार पदयात्रा की अगुवाई राजेन्द्र शुक्ला करेंगे। आम जनता,किसान,मजदूर,युवा शक्ति को सरकार की कथनी और करनी के बारे में जानकारी देंगे।

                              जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्रदेश भाजपा सरकार ने पिछले विधानसभा चुनाव में किसानों के लिये संकल्प पत्र जारी किया था। संकल्प पत्र में भाजपा नेताओं ने वादा किया था कि किसानों के धान का एक- एक दाना 2100 समर्थन मूल्य और 300 रूपए बोनस के साथ खरीदा जाएगा। लेकिन सरकार बनते ही वादे को भुला दिया गया।

             राजेन्द्र ने बताया कि सरकार ने बोनस तिहार मनाकर किसानों को केवल ठगा है। पदयात्रा के माध्यम से सरकार से पांच साल का बोनस मांगा जाएगा। मनरेगा में नियमित काम देने के साथ बकाया मजदूरी को जल्द से जल्द भुगतान करने के लिए दबाव बनाया जाएगा। किसानों का कर्ज और बिजली बिल माफ करने को कहा जाएगा

          राजेन्द्र के अनुसार पदयात्रा के दौरान सरकार से किसानों को सरकारी अनुदान,फसल बीमा का तुरन्त लाभ,वन वासियो को पट्टा देने की मांग करेंगे।  आउटसोर्सिंग का विरोध किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस नेता आम जनता के साथ मिलकर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग का एलान करेंगे।

             राजेन्द्र ने बताया कि किसान अधिकार न्याय यात्रा का आयोजन पांच चरणों में होगा। पहला चरण 29 नवम्बर से बिल्हा मोड़ से शुरू होकर 2 दिसम्बर ताला गांव में खत्म होगा। पदयात्रा को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और पूर्व सांसद श्रीमती करुणा शुक्ला हरी झंडी दिखाएंगी। पदायात्रा का दूसरा चरण मस्तूरी विधान सभा मे 5 और 6 दिसम्बर को होगा। तीसरा चरण बेलतरा विधान सभा मे 9 दिसम्बर को शुरू होगा।

          राजेन्द्र के अनुसार पदयात्रा में जिला, ब्लाक, महिला, युवा , सेवा दल, किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close