कांग्रेस महिला विंग ने भी मनाया शहादत दिवस.. पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि..लव्हात्रे ने कहा ..राजीव गांधी ने रखी आधुनिक भारत की बुनियाद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने भी भारत रत्न पूर्व राजीव गॉधी की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया। राजीव गांधी चौक पहुंचकर राजीव गांधी की आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। साथ ही देश के तत्कालीन युवा प्रधानमंत्री को नम आंखों से याद किया। महिला विंग ने राजीव गांधी की 30 वीं पुण्यतिथि पर गरीबों के बीच पहुंचकर फल बिस्किट समेत स्वल्पाहार का वितरण भी किया।
 
         जिला महिला विंग की नेत्री अनिता लव्हात्रे, प्रतिभा सहारे और समेत अन्य कांग्रेस महिला नेत्रियों ने राजीव गांधी चौक पहुंच पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही देश के लिए दिए गए राजीव गांधी के योगदान को याद भी किया।
          
                          अनिता ने जानकारी दी कि गॉधी परिवार ने देश के लिए जो बलिदान दिया है। उसका ऋण हम कभी नही चुका सकते हैं। हमने संकल्प लिया है कि जाति, धर्म के नाम पर देश को बाटने वालो के खिलाफ डटकर सामना करेगे। भारत धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है । कांग्रेस ही देश की एक मात्र  पार्ट्री है जो सभी धर्मो का सम्मान करती है। महिला नेत्री ने कहा कि आज देश विपरीत दौर गुजर रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश की अमन चैन को तार तार कर दिया है। भाई भाई से लड़वा रही है। देश की गंगा जमुना संस्कृति खतरे में है।
   
                              अनिता ने बताया कि राजीव गांधी में देश को एक साथ लेकर अद्भुत क्षमता थी। उन्होने युवा वर्ग के अधिकारों का पोषण किया।युवाओं को 18 वर्ष में मत का अधिकार दिया। कम्प्यूटर क्रांति पैदा कर देश को दुनिया के सापेक्ष खड़ा करने में योगदान दिया। देश की तमाम आन्तरिक उठा पटक को शांत करने के साथ ही पंचायती राज अधिनियम लाकर दिल्ली से देश के एक एक गांव तक सबको सत्ता में बराबर का भागीदार बनाया।
 
           जिलाध्यध अनीता  ने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पुण्यतिथि के दिन फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने राजीव गॉधी किसान न्याय योजना का आज शुभारंभ किया है। इससे साबित होता है कि कांग्रेस पार्टी के नेता जो कहते हैं उसे निभाते भी हैं। योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक किसान भाईयो को लाभ मिलेगा।
 
                कांग्रेस नेत्री अनिता लव्हात्रे ने बताया कि देश इस समय महामारी के दौर से गुजर रहा है। सभी लोगों से निवेदन है कि बिना किसी डर के वेक्सिन लगवाये। सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग करते हुए कोरोना को हराएं ।
close