कांग्रेस महिला विंग का पीएम पर वार..परिवार नहीं..अन्यथा महंगाई का होता अहसास..ब्लाक कांग्रेस नेताओं कहा..नहीं चाहिए कठपुतली पीएम

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर— महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की महिला विंग ने भी सामुहिक एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी दो और तिफरा के नेताओं ने अरविन्द शुक्ला, लक्ष्मीनारारायण साहू की अगुवाई में मोदी और केन्द्र सरकार को निशाना बनाया। अनिता लव्हात्रे, अरविन्द शुक्ला और लक्ष्मी साहू ने बताया कि मोदी का आपदा में अवसर का मंत्र पूंजीपतियों के लिए वरदान साबित हुआ है। नेताओं ने कहा कि भारतीय इतिहास के 74 सालों के इतिहास में इतना नाकाबिल प्रधानमंत्री और सरकार देखने को नहीं मिली है। जनता में त्राहि त्राहि है। और प्रधानमंत्री नीरों की तरह चैन की बांसूरी बजा रहे हैं। 
 
ब्लाक कांग्रेस कमेटी 2 का प्रदर्शन 
 
                    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर,शहर कांग्रेस कमेटी 2 के नेताओं ने ब्लाक अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला की अगुवाई में महंगाई के खिलाफ बिगुल फूंका। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक अरविन्द शुक्ला के आवास के सामने सभी नेताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ पर नारेबाजी भी की। 
 
           ब्लाक अध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि देश मंहगाई की आग में झुलस रहा है। मोदी के 7 साल का कार्यकाल नाकामियों से भरा है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस से बिना माचिस घिसे आग की लपट उठ रही है। इस लपट में आम जनता झुलसने को मजबूर है।
 
             युवा जगत अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। महिला जगत से लेकर व्यापारी,किसानों की हालत महंगाई में बद से बदतर है।  सभी लोग मोदी सरकार की गलत नीतियों का दुख सहने को मजबूर हैं। 
 
           धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेखर मुदलियार, शहर महामंत्री शिव शंकर कश्यप, काजू महराज,आई टी सेल के महामंत्री वैभव शुक्ला, शहर कांग्रेस कमेटी के आमीन मुगल, अनिकेत सिंह, रिंकू छाबड़ा, नीलू कश्यप,  ओम कश्यप,अंकुश शुक्ला,सूर्या कश्यप,पिंकल देवांगन,नवीन कश्यप,प्रवीण कश्यप शामिल  हुए।  आदि की उपस्थिति रही ।
 
महिला विंग की हुंकार
 
          महंगाई के खिलाफ जिला महिला कांग्रेस विंग ने मोर्चा खोला। महिला नेत्रियों ने जिला अध्यक्ष अनिता लव्हात्रे की अगुवाई में केन्द्र सरकार के विरोध मे जमकर नारेबाजी की। अनिता लाव्हात्रे ने बताया कि केन्द्र सरकार पटरी से उतर चुकी है। मोदी के नियंत्रण में अब कुछ भी नहीं है। सच तो यह है कि केन्द्र सरकार चन्द उद्योपतियों के इशारे पर चल रही है।
 
          लव्हात्रे ने बताया कि आज पेट्रोल , डीजल, खाद्य तेल, दाल के दाम आसमान छूने को बेताब हैं। यदि मोदी पारिवरिक होते तो देश की जनता आज महंगाई को लेकर त्राहि त्राहि नहीं करती। एक तरफ कोविड की मार दूसरी तरफ महंगाई की आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मजदूरों, युवाओं के पास रोजगार नहीं है। ऊपर से महंगाई की मार से जनता कराह रही है।
 
               धरना प्रदर्शन के बाद महिला विंग ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे पौधारोपण किया। इस दौरान जिलाध्यध अनिता लव्हात्रे , उपाध्यक्ष प्रतिमा सहारे , लता रत्नाकर, सीमा पैकरा ,देव कुमारी , मनी पटेल, बीना सिंह ठाकुर, रंजीता सिंह ठाकुर , कुमारी बाई , पुन्नी बाई विशेष रूप से मौजूद थीं।
 
लक्ष्मीनाथ साहू और समर्थकों ने तिफरा में किया प्रदर्शन
 
                 तिफरा में ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू की अगुवाई में कांग्रेसियों ने एक दिवसीय टाइम लिमिट धरना प्रदर्शन किया। लक्ष्मीनाथ ने बताया कि74 साल के इतिहास में ऐसी महंगाई देखने को नहीं मिली। मोदी सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन चुकी है। पूंजीपतियों के इशारे पर गैस,पेट्रोल,डीजल, खाद्य तेल के दामों में बेतहासा वृद्धि हो रही है।
 
           साहू ने प्रधानमंत्री से इस्तीफा की मांग करते हुए कहा कि देश कोरोना की मार से जूझ रहा है। लोगों के सामने यक्ष प्रश्न है कि महंगाई की मार से अब कैसे बचे। इस मौके पर राजेश साहू, बिहारी सिंह, दिनेश यादव, सतीश राणा, प्रताप वर्मा, त्रिलोकि वर्मा, सचिन भवानी, आकाश यादव, सूरज कश्यप, सुनील यादव, राकेश सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे ।

Join Our WhatsApp Group Join Now
Share This Article
close