जिले के राजपुर में कांग्रेसियों ने भाजपा को महिला विरोधी बताते हुए किया पुतला दहन

Shri Mi
3 Min Read

रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर ब्लॉक में एनएच 343 पर कांग्रेसियों ने राज्यसभा में महिला सांसदों के साथ हुए अभद्र व्यवहार को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने पुतला दहन के दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं से अभद्र व्यवहार करना बंद करो। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा मोदी शासनकाल में ऐसा भी दिन देखने को मिलेगा देशवासियों को विश्वास नहीं था जब मोदी सरकार सदन के अंदर सांसद महिलाओं का सम्मान नहीं कर पा रही है तो अन्य महिलाओं के सम्मान में फायदे कशीदा पढ़ने से कोई लाभ नहीं है यही कारण है कि महिला आरक्षण बिल को अभी भी लटका कर रखा गया है। मोदी सरकार महंगाई के मुद्दे पर पूरी तरह से खेल नजर आ रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने मोदी जी के इशारे पर उच्च सदन राज्यसभा में जिस तरह की हरकतें हमारे छत्तीसगढ़ की महिला सांसदों फूलों देवी नेताम एवं छाया वर्मा के साथ दुर्व्यवहार किया गया है उसकी कितनी भी निंदा की जाए वह कम ही होगा। देश के कांग्रेस सास्वित राज्यों में 33% आरक्षण देने के पक्ष में है वही भाजपा सरकार महिला विरोधी रवैया पर उतारू जिसका प्रमाण भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के कथनी करणी से यह साफ हो गया है कि महिला विरोधी होने का प्रमाण देश की उच्च सदन में दे रहे हैं।

वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा नेताओं के द्वारा अपना कथनी करनी छुपाने के लिए उक्त मामले में बयानबाजी करते हुए तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे हैं जबकि न्यूज़ चैनल के माध्यम से सच्चाई का पर्दाफाश हो चुका है बावजूद इसके बेशर्मो की भांति राग अलापने में लगे हुए हैं।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र गुप्ता ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष लालसाय मिंज वरिष्ठ कांग्रेसी सत्येंद्र पांडेय,सुरेश सोनी,पूरन जायसवाल कन्नीलाल जायसवाल,राम बिहारी यादव,श्रीमती किरण तिर्की, नीरज तिवारी विद्यानंद दुबे, प्रमोद ठाकुर,बृजेश मिश्रा, दयासागर सिंह,इकबाल खान, विकास बंसल, सुदामा राजवाड़े,मरियानुस, विलियम सोरेन, पित्तरुस केरकेट्टा,राहुल भारती,संतोष सोनी,रवि सोनी,सुनील केरकेट्टा सरजू राम, पंकज जायसवाल, चन्दर यादव,अदित्य विभु, सुरेश यादव,भारत राम व अन्य कांग्रेसी उपस्थित हुए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close