कांग्रेसियों ने लगाया पेट्रोल डीजल लोन मेला..संदीप दुबे ने बताय..पूंजीपतियों की ऊंगलियों पर नाच रही केन्द्र सरकार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
रायपुर— डीजल पेट्रोल और आम सामाग्रियों में बेतहाशा महंगाई वृद्धि के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के नेताओं ने घड़ी चौक में धरना प्रदर्शन किया है। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने  पेट्रोल, डीजल एवं गैस के लिए लोन मेला भी लगाया।साथ ही केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की है।
 
                 प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग अध्यक्ष संदीप दुबे की अगुवाई में विधि विभाग के कांग्रेस नेताओं ने घड़ी चौक में धरना प्रदर्शन किया है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने महंगाई के खिलाफ पेट्रोल डीजल और गैेस सिलेन्डर का लोना मेला भी लगाया।
 
              संदीप दुबे ने बताया कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से देश की जनता परेशान है। ईंधन की कीमतों में आग लगी है। जीडीपी गोता लगा रही है। केंद्र सरकार अब अपनी गलतियों को छिपाने मूल्य वृद्धि का ठीकरा पुरानी सरकार पर फोड़ रही है।  संदीप ने कहा कि  कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पत्र लिखकर सरकार को बताया है कि जिस तरह जीडीपी ‘गोता खा रही’ है और ईंधन के दाम बेतहास बढ़ रहे हैं। इससे जाहिर होता है कि केन्द्रकी भाजपा सरकार पूंजीपतियों की अगुलियों पर नाच रही है।
 
                सोनिया ने पत्र में लिखा है कि केन्द्र सरकार अपने आर्थिक ‘कुप्रबंधन’ का ठीकरा पिछली सरकारों पर फोड़ने से बाज आए। ईंधन के बढ़े दाम को वापस लिया जाए।
 
                   संदीप दुबे ने बताया कि केंद्र की जनविरोधी मोदी सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स को तीन कर दिया है। CAG रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2019-20 यानि अप्रैल 2019 से मार्च 2020 के बीच टोटल एक्साइज कलेक्शन 2.39 लाख करोड़ रुपए था। मोदी सरकार जब 2014 में सत्ता में आई तात्कालीन समय पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी काफी कम हुआ करती थी।
 
                         2014 में पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 9.48 रुपए और डीजल पर 3.56 रुपए प्रति लीटर थी। वर्तमान में पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपए और डीजल पर 31.80 रुपए है। मोदी सरकार ने केवल डीजल, पेट्रोल पर मुनाफाखोरी कर पिछले 7 सालों  में 21 लाख़ करोड़ से अधिक की राशि देश की जनता से वसूल  किया है। 
 
                                         रसोई गैस की सब्सिडी अघोषित रूप से पिछले दरवाजे से खत्म की जा रही है। 350 रूपए का रसोई  गैस 900 को पार हो गया है। अब तो खाते में  गैससब्सिडी राशि भी आना बन्द हो गया है।
 
       धरना प्रदर्शन के बाद रैली की शक्ल में विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी संदीप दुबे की अगुवाई में जिला कार्यालय पहुंचे। जिलाधीश से मिलकर प्रधानमंत्री के नाम  ज्ञापन दिया। धरना प्रदर्शन
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे प्रदेश, देवा देवांगन उपाध्यक्ष, मनोज ठाकुर उपाध्यक्ष, मोहन निषाद महामंत्री, नंदकुमार पटेल प्रदेश सचिव, अरमान खान प्रदेश सचिव, विजय राठौड़ ज़िला अध्यक्ष, कहकशा दानी ज़िला अध्यक्ष, महेन्द्र देवांगन, दाऊ लाल साहु, आदित्य झा, आलोक झा, आवादनारायन दुवेदी, शरद पांडेय, अजय हंसा, हिमांशु शर्मा, कृष्णा देवांगन, सोनल गुप्ता, विजय चौधरी, रेवा शंकर पटेल, सादिक अली, रागनी पांडेय, समीम रहमान, दीपक साहु, सुरेश साहु, अजय जोशी, राजू कड़ोले समेत बड़ी संख्या में अधिवक्तगण शामिल हुए।
close